Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

गुजरात में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मौजूदा MLA अर्जुन मोढवाडिया ने छोड़ी पार्टी

कांग्रेस को गुजरात में बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के पोरबंदर से विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने पार्टी और विधायकी से इस्तीफा दे दिया है.

Arjun Modhwadia

पूर्व विधायक अर्जुन मोढवाडिया

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारियों में जुटी कांग्रेस को गुजरात में बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के पोरबंदर से विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने पार्टी और विधायकी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होने सोमवार (4 मार्च) को अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को सौंप दिया. अर्जुन मोढवाडिया के अलावा पूर्व विधायक और कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर और धर्मेश पटेल ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया.

बीजेपी में शामिल हो सकते हैं अर्जन मोढवाडिया

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि अर्जुन मोढवाडिया जल्द ही बीजेपी में शामिल होंगे. बीजेपी के टिकट पर विधानसभा उपचुनाव में मैदान में उतर सकते हैं. अर्जुन मोढवाडिया गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और 2 बार विधायक रह चुके हैं. तीसरी बार उन्होंने 2022 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की थी.

पार्टी छोड़ने की बताई वजह

अर्जुन मोढवाडिया ने इस्तीफा देने के पीछे की वजह भी बताई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राम मंदिर उद्घाटन का न्योता ठुकरा दिया था. जिसके चलते उन्होंने ये फैसला लिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा है. उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराकर कांग्रेस पार्टी ने भगवान श्रीराम का अपमान किया है. इसके साथ ही राहुल गांधी ने जिस तरह से असम में व्यवहार किया, उससे भारत की जनता का अपमान हुआ है.

यह भी पढ़ें- लालू यादव के तंज पर पीएम का पलटवार, बोले- देश मेरा परिवार, नड्डा-शाह ने X पर नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिखा

पहले भी कई नेताओं ने छोड़ी पार्टी

बता दें कि गुजरात में कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं. इसी साल जनवरी के महीने में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता और विधायक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. सीजे चावड़ा वीजापुर सीट से विधायक थे. उससे पहले खंभात सीट से विधायक चिराग पटेल ने भी पार्टी छोड़ दी थी. बता दें कि सीजे चावड़ा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में गांधीनगर लोकसभा सीट से अमित शाह के सामने चुनाव लड़े थे. सीजे चावड़ा पूर्व सीएम शंकर सिंह बाघेला के करीबी माने जाते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital