Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ दो फरवरी को झारखंड में करेगी प्रवेश

कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, “झारखंड में यात्रा की तारीखें तय हो गई हैं. यह दो फरवरी को पाकुड़ जिले से राज्य में प्रवेश करेगी.”

Rahul Gandhi Nyay Yatra

राहुल गांधी

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ दो फरवरी को झारखंड में प्रवेश करेगी और राहुल गांधी राज्य के पाकुड़ जिले में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. पार्टी के एक नेता ने शनिवार को यह जानकारी दी. कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मीडिया को बताया कि यात्रा दो चरणों में होगी, जिसमें आठ दिनों की अवधि में 13 जिलों में 804 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी.

15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए गुजरेगी यात्रा

कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, “झारखंड में यात्रा की तारीखें तय हो गई हैं. यह दो फरवरी को पाकुड़ जिले से राज्य में प्रवेश करेगी.” उन्होंने कहा कि पार्टी की सभाएं और रैलियां कहां-कहां होंगी, इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी. तैयारियों का जायजा लेने के लिए, ठाकुर और कांग्रेस की राज्य इकाई के अन्य वरिष्ठ नेता विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं.
ठाकुर ने कहा, “तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए हम पहले ही रामगढ़, धनबाद, देवघर, दुमका और पाकुड़ का दौरा कर चुके हैं.” यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से आरंभ हुई थी जो 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी.

असम में हुई थी झड़प

असम के गुवाहाटी में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी. भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान यह झड़प हुई है. इस दौरान राहुल गांधी भी मंच पर मौजूद थे.

तब भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “महत्वपूर्ण बात यह है कि आपके पास जिसे भी आप चाहें उसे सुनने की स्वतंत्रता हो. यह केवल असम में नहीं हो रहा है. आपसे कहा जा रहा है कि आपको RSS और इस पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व का पालन करना चाहिए. आपसे कहा जा रहा है कि आपका अपना इतिहास नहीं हो सकता.”

इसे भी पढ़ें: Lucknow: उत्तर प्रदेश में जल्द स्थापित होंगे 100 बायो गैस संयंत्र- केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

नागालैंड से असम पहुंची थी यात्रा

राहुल की न्याय यात्रा 18 जनवरी को नागालैंड से असम में प्रवेश की थी. राहुल की यह यात्रा  एक दिन के लिए यात्रा अरुणाचल प्रदेश में भी गई थी लेकिन फिर अगले ही दिन पुनः लौट आई. इसके बाद 22 जनवरी को न्याय यात्रा ने मेघालय में प्रवेश किया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital