Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Covid-19 In UP: कोरोना के बढ़ते मामलों पर सीएम योगी का निर्देश, तत्काल मिले इलाज, लखीमपुर के एक स्कूल में 38 छात्राएं मिली पॉजिटिव

Lucknow news: मुख्यमंत्री ने इस सम्बंध में उच्च स्तरीय बैठक कर सभी जिलों में डेडिकेटेड हॉस्पिटल बनाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही इन्फ्लूएंजा और कोविड मरीजों को तत्काल इलाज देने के निर्देश दिए हैं.

Covid-19 In UP

बैठक करते सीएम (फाइल फोटो)

Edited by Nitish Pandey

Covid-19 In UP: उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर सभी जिलों में डेडिकेटेड हॉस्पिटल बनाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही इन्फ्लूएंजा और कोविड मरीजों को तत्काल इलाज देने के निर्देश दिए हैं. इसी के साथ टेस्ट बढ़ाने के साथ ही सतर्क रहने की भी बात कही है. साथ ही टीम-9 को कोविड-19 और इन्फ्लुएंजा की स्थिति का आंकलन करने के भी निर्देश दिए हैं.

बता दें कि यूपी के लखीमपुर खीरी में जिले के मितौली प्रखंड के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की 38 छात्राओं में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि होने के बाद पूरे प्रदेश में हड़कम्प मच गया है. रविवार को सामने आई इस खबर के बाद पूरे प्रदेश में लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं जनपद लखनऊ में भी रविवार तक कोविड मरीजों में इजाफा हुआ और कुल 26 मरीज दर्ज किए गए. इस सम्बंध में चिकित्सकों द्वारा लोगों को मास्क लगाने की अपील की गई है और भीड़ वाले इलाके से बचने की भी अपील की है. इसी के साथ बुजुर्गों व बच्चों को भीड़ वाली जगहों पर न जाने की सलाह दी है. साथ ही सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों, बाजारो एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क लगाकर ही निकलें. सेनेटाइजर की व्यवस्था करते हुए सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन भी करें.

जानकारी सामने आई है कि विगत 07 दिनों में प्रदेश में लगभग 02 लाख 20 हजार टेस्ट किए गए और 265 कोविड पॉजिटिव मरीज पाए गए. प्रदेश में प्रति 10 लाख की आबादी पर 01 कोविड पॉजिटिव मरीज है. वर्तमान में 262 एक्टिव केस हैं और किसी की स्थिति गंभीर नहीं है. सभी घर पर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं. वर्तमान में देश में किए जा रहे कुल कोविड टेस्ट का 35-40 प्रतिशत टेस्ट उत्तर प्रदेश में हो रहा है. सतर्कता और सुरक्षा के दृष्टिगत इसे और बढ़ाए जाने की जरूरत है.

इन जिलों में मिले सार्वाधिक केस

बीते सप्ताह के परिणाम सामने आए हैं कि लखनऊ, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में सर्वाधिक केस मिले हैं. यहां विशेष सतर्कता की आवश्यकता है. इसी के साथ लखीमपुर के एक विद्यालय में पॉजिटिव पाई गई सभी लोगों की स्थिति ठीक होने की जानकारी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि सभी को क्वारेन्टीन किया गया है. मुख्यमंत्री ने सभी छात्राओं के स्वास्थ्य की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं.

सुरक्षित है यूपी

मुख्यमंत्री ने बैठक करते हुए कहा कि, उत्तर प्रदेश कोविड टीकाकरण से सुरक्षित है. सर्वाधिक टीकाकरण उत्तर प्रदेश में हुआ है. ऐसे में किसी बड़े खतरे की आशंका न्यून है. आगामी दिनों के मंदिरों व अन्य धर्मस्थलों में लोगों का आवागमन बढ़ेगा. ऐसे में संक्रमण प्रसार की संभावना हो सकती है. मुख्यमंत्री ने टीम-9 को निर्देश दिया कि ऐसे में गंभीर रोग से ग्रस्त, वृद्धजन भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आवागमन से यथासंभव बचने का प्रयास करें. यदि जाएं तो मास्क लगाकर ही जाएं. इस संबंध में लोगों को जागरूक किया जाए. पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए

पढ़े इसे भी- UP News: यूपी के हड़ताली बिजलीकर्मियों का कटेगा एक महीने की सैलरी, कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

मुख्यमंत्री ने दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश में सभी संसाधन उपलब्ध हैं. देश में बढ़ते केस को देखते हुए तत्काल सभी 75 जिलों में कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल चिन्हित किए जाएं. विगत वर्ष स्थापित सभी ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हों. अस्पतालों/मेडिकल कॉलेजों को उपलब्ध कराए गए वेंटिलेटर एक्टिव हों. पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती हो. जहां वेंटिलेटर हो वहां एनेस्थेटिक की तैनाती जरूर की जाए.

कोविड के साथ-साथ इन्फ्लूएंजा के संदिग्ध मरीजों की निगरानी की जाए. आगामी 11-12 अप्रैल को पूरे प्रदेश में अस्पतालों में मॉक ड्रिल करते हुए अपनी तैयारियों की परख की जाए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital