Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सीपीएम के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

सीताराम येचुरी काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उन्होंने दिल्ली स्थित एम्स में अंतिम सांस ली.

Sitaram Yechury passes away

CPM नेता सीताराम येचुरी का निधन.

सीपीएम के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. सीताराम येचुरी काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उन्होंने दिल्ली स्थित एम्स में अंतिम सांस ली.

सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार से सम्मानित

सीताराम येचुरी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव और पार्टी के संसदीय समूह के नेता थे. उनका जन्म 12 अगस्त 1952 को चेन्नई में एक तेलुगु भाषी ब्राह्मण परिवार में हुआ था. सीताराम येचुरी को 2016 में राज्यसभा में सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

2015 में बने महासचिव

आपातकाल में JNU में रहते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद वह लगातार तीन बार जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए. 1984 में उनको CPI (M) की केंद्रीय समिति में शामिल किया गया था. 2015 में उनको पार्टी का महासचिव नियुक्त किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital