Urdu Conclave 2026

क्रिकेटर Yash Dayal को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, नाबालिग से रेप केस में गिरफ्तारी पर रोक से इनकार

क्रिकेटर यश दयाल (Yash Dayal) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. जयपुर में नाबालिग से रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में राजस्थान हाई कोर्ट (High Court) ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया है.

क्रिकेटर यश दयाल (Yash Dayal) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. जयपुर में नाबालिग से रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में राजस्थान हाई कोर्ट (High Court) ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि पीड़िता नाबालिग है इसलिए पुलिस कार्रवाई पर रोक नहीं लगाई जा सकती.

कोर्ट में यश दयाल ने क्या कहा?

शुक्रवार की सुनवाई में पीड़िता के वकील ने यश दयाल (Yash Dayal) की अर्जी का विरध किया और कोर्ट ने फिलहाल कोई राहत नहीं दी है. यश दयाल की तरफ से दलील दी गई कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है लेकिन कोर्ट ने उनकी बात नहीं मानी. अब इस मामले की अगली सुनवाई सिंतबर के पहले हफ्ते में होगी.

क्या है पूरा मामला

मामला जयपुर के सांगानेर सदर थाने में 23 जुलाई को दर्ज हुआ था जिसमें पीड़िता ने क्रिकेटर यश दयाल (Yash Dayal) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का कहना है कि साल 2023 में जब वो नाबालिग थी तब यश ने उसे जयपुर के सितापुरा इलाके के एक होटल में बुलाया और वहां उसके साथ रेप किया. ये सिलसिला करीब दो साल तक चलता रहा. पीड़िता खुद एक उभरती हुई क्रिकेटर है और उसका आरोप है कि यश ने करियर में मदद का वादा करके उसका भावनात्मक और शारीरिक शोषण किया.

इसे भी पढ़ें-भाजपा ने नए पार्टी अध्यक्ष 100 से अधिक नेताओं के साथ किया विचार, बिहार चुनाव से पहले मिल सकता है नया चेहरा

पहले भी लग चुका है आरोप

बता दें, इससे पहले गाजियाबाद में भी एक महिला भी यश दयाल (Yash Dayal) पर आरोप लगा चुकी है. उसने भी यश दयाल (Yash Dayal) पर शादी का झूठा वादा कर पांच साल तक शोषण करने का आरोप लगाया था. हालांकि इस केस में उन्हें इलाहाबाद हाई कोर्ट से अंतरिम राहत भी मिल चुकी है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read