Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बिहार में बदमाशों का खौफ; सुबह-सुबह पत्रकार को उठाया, दरवाजा खुलवाया और मार दी ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर ही मौत

Bihar Crime News: जानकारी के मुताबिक, घर में पत्रकार की हत्या हुई तो उसकी पत्नी पूजा देवी ने चिल्लाकर आसपास के पड़ोसियों को बुलाया. हालांकि तब तक इस मामले में देर हो चुकी थी.

विमल कुमार यादव (फोटो ट्विटर)

Bihar Journalist Murder: बिहार में एक बार फिर बदमाशों का खौफ देखने को मिला है. अररिया जिले में बदमाशों ने शुक्रवार की सुबह एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी. पत्रकार की पहचान विमल कुमार यादव के रूप में हुई है और वह दैनिक अखबार के लिए काम करता था. बताया जा रहा है कि बदमाश इतने बेखौफ थे कि पहले वे विमल यादव के पहले घर पहुंचे. विमल ने जैसे ही उठकर घर का दरवाजा खोला तो बदमाशों ने उन्हें गोलियों से भून दिया.

पत्रकार की मौत के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है. घटना के बाद पुलिस को जानकारी दे दी गई है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है.

पत्नी ने चिल्लाकर पड़ोसियों को बुलाया

जानकारी के मुताबिक, घर में पत्रकार की हत्या हुई तो उसकी पत्नी पूजा देवी ने चिल्लाकर आसपास के पड़ोसियों को बुलाया. हालांकि तब तक इस मामले में देर हो चुकी थी. बदमाशों के फरार होते ही पत्रकार विमल कुमार यादव को रानीगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं जब शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेजा गया तो वहां भी काफी ज्यादा हंगामा देखने को मिला.

यह भी पढ़ें- Noida: सैलरी मांगने पर मैनेजर ने कर दी युवक की पिटाई, नोएडा के आरव इंटरप्राइजेज का मामला, वीडियो में वारदात कैद

बिहार पुलिस ने दी जानकारी

वहीं इस मामले पर बिहार पुलिस के तरफ से भी ट्वीट कर जानकारी दी गई कि घटना की जानकारी मिलते ही सुबह साढ़े 5 बजे थानाध्यक्ष ने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक दैनिक जागरण समाचार पत्र के स्थानीय पत्रकार बताये जा रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital