Bharat Express DD Free Dish

प्रधानमंत्री आवास में आई ‘दीपज्योति’, पीएम मोदी ने दिखाई झलक, देखें Video

Deepjyoti in PM Residence: प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य ‘दीपज्योति’ का आगमन हुआ है. गौमाता ने एक बछिया को जन्म दिया है.

deepjyoti

'दीपज्योति' को दुलारते पीएम मोदी.

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

Deepjyoti in PM Residence: प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य ‘दीपज्योति’ का आगमन हुआ है. गौमाता ने एक बछिया को जन्म दिया है. इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के माध्यम से दी. पीएम मोदी ने एक्स पर बछिया के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह अपने घर पधारे नन्हे मेहमान संग खेल रहे हैं.उसे दुलार रहे हैं। 42 सेकेंड के इस वीडियो में पीएम उसके गले में माला पहनाते हैं और शॉल भी उढ़ाते हैं.

बछिया नाम दीप ज्योति

उन्होंने लिखा, “हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि ‘गाव: सर्वसुख प्रदा:’ लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है. प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौमाता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है. इसलिए, मैंने इसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा है.”

Deepjyoti

पीएम मोदी द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को 250.3 लाख व्यूज मिले हैं, इसके अलावा इसे 18.5 हजार से अधिक लोगों ने पंसद किया है। साथ ही 4,864 बार इस वीडियो को री पोस्ट किया गया है.

Deepjyoti (1)

…’ऐसे ही कोई नरेंद्र मोदी नहीं बन जाता है’

पीएम मोदी के इस वीडियो पर यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है. कुलदीप नेहरा नाम एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, आज का सबसे खूबसूरत वीडियो, गौमाता का आशीर्वाद सदैव बना रहे, ऐसे ही कोई नरेंद्र मोदी नहीं बन जाता है.”

Deepjyoti (2)

वहीं, सीमा सिंह नाम की एक अन्य यूजर ने लिखा, “बहुत-बहुत शुभकामनाएं, आज एकादशी पर गौ माता का आगमन होना अति शुभ है.”

प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर गाय ने बछिया को जन्म नवरात्रि से कुछ दिन पहले दिया है। पीएम मोदी मां दुर्गा के बहुत बड़े भक्त हैं और पूरे नौ दिनों तक उपवास रखते हैं। वह नौ दिनों की अवधि के दौरान सख्त दिनचर्या का पालन करते हैं और केवल गर्म पानी का सेवन करते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read