Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

साइक्लोन सेनयार का बढ़ा खतरा, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Cyclone Senyar: IMD ने चेतावनी दी है कि मलक्का स्ट्रेट के ऊपर बना डिप्रेशन साइक्लोन सेनयार में बदल सकता है. 26-27 नवंबर को इन राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है.

Cyclone Senyar: भारतीय मौसम विभाग ने अपने हाल ही में बताया कि मलक्का स्ट्रेट के ऊपर बना डिप्रेशन लगातार पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. 26 नवंबर की सुबह तक इसके और तेज होकर साइक्लोनिक तूफान में बदलने की संभावना है. बुधवार को पूरे दिन 60 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तज हवाएं चल सकती हैं.

निकोबार में भारी बारिश की चेतावनी

IMD ने अपने नेशनल बुलेटिन में कहा है कि 26 और 27 नवंबर को निकोबार आइलैंड्स में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. वहीं कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. 28 और 29 नवंबर से बारिश धीरे-धीरे कम हो जाएगी लेकिन अगले दो दिन तक लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

तमिलनाडु में अलर्ट

इस बीच बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और श्रीलंका के दक्षिणी हिस्से में एक लो-प्रेशर एरिया भी बन रहा है. यह सिस्टम और तेज होकर डिप्रेशन में बदल सकता है. इसके असर से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल से कुछ हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद है. सोमवार को तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश हुई थी. तटीय तूतीकोरिन जिले के कई रिहायशी इलाके पानी में डूब गए.

आम जिंदगी पर असर

तेज बारिश और पानी भरने की वजह से तमिलनाडु के कई हिस्सों में आम जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान दें और सुरक्षित जगहों पर रहें.

ये भी पढ़ें-दिल्ली के सभी 11 जिलें सबसे अधिक प्रदूषित, इतना पहुंचा AQI, पूर्वोत्तर भी बन रहा पॉल्यूशन जोन

साइक्लोन सेनयार का खतरा बढ़ता जा रहा है. निकोबार और तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital