Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली में क्रूरता की हदें पार: क्लब में मामूली विवाद पर बाउंसरों ने की 29 साल के दलजीत की पीट-पीटकर हत्या

Delhi Club Murder: दिल्ली के सराय रोहिल्ला में एक हाई-प्रोफाइल क्लब में मामूली सी बात को लेकर बाउंसरों एक युवक की इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई. इस सनसनीखेज वारदात के बाद से इलाके में कोहराम मचा हुआ है. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

delhi-club-murder-daljit-beaten-to-death-by-bouncers-sarai-rohilla

क्लब में मामूली विवाद पर बाउंसरों ने की हत्या

Delhi Club Murder: दिल्ली के सराय रोहिल्ला थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक हाई-प्रोफाइल क्लब में मामूली सी बात को लेकर बाउंसरों एक युवक की इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई. इस सनसनीखेज वारदात के बाद से इलाके में कोहराम मचा हुआ है. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना के चश्मदीद और मृतक के साथ मौजूद रहे निशु ने आपबीती बताते हुए कहा कि वे लोग क्लब में मौजूद थे. इस दौरान अचानक थोड़ी धक्का-मुक्की हो गई, जिसकी वजह से एक लड़की पर थोड़ी सी बियर गिर गई. बात इतनी सी थी, लेकिन उस लड़की ने गुस्से में आकर निशु के छोटे भाई के बाल पकड़ लिए. जब उन लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो माहौल पूरी तरह बिगड़ गया.

हाथ जोड़ता रहा लेकिन बाउंसर नहीं रुके

देखते ही देखते वहां क्लब के बाउंसर आ पहुंचे और किसी की भी बात सुने बिना बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. निशु का आरोप है कि उन्होंने बाउंसरों के सामने हाथ जोड़े, कई बार वहां से जाने की गिड़गिड़ाकर गुजारिश की और अपनी गलती के लिए माफी भी मांगी, लेकिन बाउंसरों पर कोई असर नहीं हुआ. वे लगातार बेरहमी से पीटते रहे.

क्लब के मालिक के साथ आई महिला ने भी बोतल मारी

आरोप है कि क्लब के मालिक के साथ आई एक महिला भी इस हिंसा में शामिल थी. वह लोगों को कांच की बोतलों से मार रही थी. हमलावर बाउंसरों ने दलजीत के पेट, पैरों व सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई. पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि जब वे जैसे-तैसे बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, तो बाहर भी उनके साथ मारपीट की गई. उनके सिर पर पिस्तौल तक तान दी गई, जेबों से पैसे छीन लिए गए और मोबाइल फोन तोड़ दिए गए. दो फोन अभी भी अंदर कहीं पड़े हैं. उन्होंने हमें धमकी दी कि हमें बख्शा नहीं जाएगा क्योंकि हमने अब क्लब के मालिक को चुनौती दी है.

गंभीर चोटों से दलजीत की हो गई मौत

ज्यादा पिटाई और गंभीर चोटों के चलते दलजीत की मौत हो गई. दोस्तों ने पीसीआर को फोन करके मदद भी मांगी थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस वैन मौके से वैसे ही चली गई.

ये भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन! जंतर-मंतर से CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

घटना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है. पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मुख्य आरोपियों में से 5 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. हालांकि पीड़ित परिवार का गुस्सा शांत नहीं हुआ है और उनका साफ कहना है कि जब तक इस मामले में पूरी और निष्पक्ष इंसाफ की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक वे दलजीत का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. पुलिस अब बाकी आरोपियों की तलाश और मामले की गहराई से छानबीन में जुटी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital