Bharat Express DD Free Dish

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में गणपति पंडाल के पीछे युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक गणेश पूजा पंडाल के पीछे चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई.

Delhi Crime

Delhi Crime: दिल्ली में गणेश चतुर्थी के दिन एक हत्या का मामला सामने आया है. गणपति पंडाल के पीछे ही एक यूवक को चाकू से मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया. बताया जा रहा है कि ये मामला पूर्वी दिल्ली के मंडावली के राजेंद्र पार्क का है. मारे गए युवक की उम्र करीब 22 से 24 साल के बीच की बताई जा रही है.

ये हत्या एक धार्मिक स्थान यानी गणेश चतुर्थी क पंडाल में हुई जिसके बाद कार्यक्रम को रद्द करने का फऐसला लिया गया. वहीं जानकारी है कि जिस युवक की हत्या हुई है उसका अभी तक अंतिम संस्कार नहीं किया गया है.

गणेश चतुर्थी के अवसर पर की हत्या

दरअसल मंडावली के राजेंद्र पार्क में गणेश चतुर्थी के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान कुछ लोगों ने पंडाल के पीछे एक युवक को गिरे हुए देखा जिसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई. जब लोग युवक के पास पहुंचे तो उसे खून से लथपथ पाया, जिसके बाद इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. अब इस मामले को लेकर पुलिस लगातार हत्यारों की जांच में जुटी है.

क्या बोली पुलिस?

इलाके के पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने इस हत्या को लेकर बताया कि हत्या के आसपास वाले इलाकें में लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है. वहीं पंडाल के आयोजकों से भी बातचीत की गई है. पुलिस ने सारी औपचारिक्ताएं पूरी करने के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस अस्पताल भेज दिया है.

मंडावी पुलिस मामला दर्ज करने के बाद छानबीन में जुट गई है. साथ ही हत्या की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस ने गणेश चतुर्थी के आयोजन को बंद करवा दिया गया. वहीं पुलिस का कहना है कि अभी ये साफ नहीं हो सका है कि युवक पार्क में किसके साथ आया था. साथ ही हत्या के पीछे के मक्सद पर भी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी बिहार में घुसे, नेपाल के रास्ते हुई एंट्री, पुलिस ने जारी किया हाई अलर्ट

CCTV खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास के इलाके की CCTV फुटेज की जांच में जुटी हुई है. वहीं अभी हत्या के पीछे का अलसी मक्सद साफ नहीं हो पाया है. जांच पूरी होने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read