Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी बिहार में घुसे, नेपाल के रास्ते हुई एंट्री, पुलिस ने जारी किया हाई अलर्ट

बिहार में नेपाल के रास्ते जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के तीन आतंकवादियों के घुसपैठ करने की जानकारी सामने आई है.

Jaish-e-Mohammed

सांकेतिक तस्वीर.

बिहार में नेपाल के रास्ते जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के तीन आतंकवादियों के घुसपैठ करने की जानकारी सामने आई है. आतंकियों के बिहार में एंट्री की खबर के बाद पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है. बताया जा रहा है कि ये तीनों आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार पहुंचे हैं, और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं.

Jaish-e-Mohammed से जुड़े हैं आतंकी

बिहार पहुंचे तीनों आतंकियों की पहचान पुलिस ने की है. ये तीनों Jaish-e-Mohammed से जुड़े हुए आतंकी हैं, जो पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों के रहने वाले हैं, जिसमें हसैनन अली रावलपिंडी, आदिल हुसैन उमरकोट और मोदम्मद उस्मान बहावलपुर का रहने वाला है. इन तीनों की एंट्री नेपाल के रास्ते बिहार में करवाई गई है.

यह भी पढ़ें- Jammu and Kashmir में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेर

जैश (Jaish-e-Mohammed) के आतंकियों के बिहार में घुसने की सूचना पर बिहार पुलिस मुख्यालय ने तीनों आतंकियों के पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी सीमावर्ती जिलों से शेयर की है. पुलिस आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आतंकी गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए है.

पुलिस ने जारी किया हाई अलर्ट

सूत्रों का कहना है कि आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हो सकते हैं. ये तीनों आतंकी अगस्त के दूसरे सप्ताह में नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचे थे, वहां से फिर पिछले सप्ताह बिहार में घुसे. ये आतंकी देश के किसी हिस्से में बड़ी आतंकी घटना को अंजाम दे सकते हैं. बिहार पुलिस ने खुफिया तंत्र को एक्टिव करने के साथ ही संदिग्ध आतंकियों से जुड़ी जानकारी को जिले की पुलिस को भी साझा किए हैं. इसके साथ ही पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश पुलिस मुख्यालय से जारी किए गए हैं.

यह भी पढ़ें- कमरे में मिला ‘Liquid’ और फिर बदल गया कंचन का बयान, निक्की मर्डर केस में जुड़ी नई मिस्ट्री

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital