Bharat Express DD Free Dish

Delhi Alcohol Ban: दिल्ली में इस दिन बंद रहेंगे सभी ठेके और बार, नियम तोड़ा तो खैर नहीं

दिल्ली सरकार ने पूरे राजधानी क्षेत्र में ड्राई डे घोषित किया है. इस दिन शराब की सभी दुकानें, बार और लाइसेंस प्राप्त बिक्री केंद्र बंद रहेंगे.

Alcohol

Alcohol

Delhi Alcohol Ban: अगर आप 26 जून को दिल्ली में शराब खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह खबर जान लेना जरूरी है. दिल्ली सरकार ने पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 26 जून को ‘ड्राई डे’ घोषित किया है. इसके तहत राजधानी में शराब की बिक्री और वितरण पूरी तरह बंद रहेगा.

सरकारी आदेश के मुताबिक, 26 जून को शराब बेचने वाले सभी लाइसेंसधारी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. इसमें शराब की खुदरा दुकानें, बार, वाइन शॉप और अन्य अधिकृत बिक्री केंद्र शामिल हैं. यानी पूरे दिन कहीं भी कानूनी रूप से शराब की बिक्री नहीं की जाएगी.

प्रशासन ने साफ किया है कि यह प्रतिबंध पूरे दिन प्रभावी रहेगा और संबंधित सभी संस्थानों को इसका पालन करना होगा. आदेश का उद्देश्य निर्धारित नियमों को प्रभावी ढंग से लागू करना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है.

नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

सरकार ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति या संस्था ड्राई डे के दौरान शराब की बिक्री करते हुए पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. संबंधित लाइसेंस धारकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे आदेशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करें. अधिकारियों का कहना है कि नियमों के उल्लंघन की स्थिति में कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ अन्य प्रशासनिक कदम भी उठाए जा सकते हैं. ऐसे में कारोबारियों और आम लोगों दोनों को निर्धारित नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है.

दिल्ली प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सरकारी आदेशों का सम्मान करें और ड्राई डे के दौरान किसी भी तरह के नियम उल्लंघन से बचें. प्रशासन का मानना है कि जनता के सहयोग से ही ऐसे आदेशों को प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: सूरत में बॉलीवुड शो के नाम पर करोड़ों की ठगी, आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest