Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi: बीजेपी में शामिल हुए पूर्व AAP नेता कैलाश गहलोत, बोले- ED-CBI के डर से नहीं छोड़ी आम आदमी पार्टी

दिल्ली के पूर्व मंत्री व पूर्व AAP नेता कैलाश गहलोत केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और अन्य नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए हैं.

Kailash Gehlot

बीजेपी में शामिल हुए कैलाश गहलोत.

दिल्ली के पूर्व मंत्री व पूर्व AAP नेता कैलाश गहलोत केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और अन्य नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए हैं. अशोक गहलोत ने बीते रविवार (17 नवंबर) को मंत्री पद से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी छोड़ दी थी.

कैलाश गहलोत ने भाजपा ज्वॉइन करने के बाद कहा, AAP को छोड़ना इतना आसान नहीं था, ये फैसला किसी एक रात में नहीं लिया. उन्होंने आगे कहा कि जो लोग ये बोल रहे हैं कि मैं किसी दबाव में आकर बीजेपी में शामिल हुआ हूं, तो ये पूरी तरह से गलत है.

“किसी के दबाव में नहीं छोड़ी पार्टी”

गहलोत ने आगे कहा, मैंने अपने 15 सालों के राजनीतिक करियर में कभी भी किसी के दबाव में कोई काम नहीं किया है. ईडी-सीबीआई के दबाव में आकर मैंने आम आदमी पार्टी नहीं छोड़ी है. आम आदमी पार्टी में इसलिए जुड़ा था क्योंकि पार्टी के एक व्यक्ति में उम्मीद नजर आई थी. मेरा उद्देश्य सिर्फ जनता की सेवा करना था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital