Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सुनवाई में बाधा डाल रहे वकील को दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया ये आदेश, अब अगली Hearing पर करना होगा ये काम

दिल्ली हाईकोर्ट ने कई चेतावनी के बावजूद सुनवाई में बाधा डालने को लेकर एक वकील से जवाब मांगा है. उसने वकील से पूछा है कि उसके खिलाफ क्यों न अवमानना की कार्यवाही की जाए. न्यायमूर्ति गिरीश कथपालिया ने कहा कि वकील उन्हें आदेश लिखवाने के दौरान बाधा डाल रहा था.

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने कई चेतावनी के बावजूद सुनवाई में बाधा डालने को लेकर एक वकील से जवाब मांगा है. उसने वकील से पूछा है कि उसके खिलाफ क्यों न अवमानना की कार्यवाही की जाए. न्यायमूर्ति गिरीश कथपालिया ने कहा कि वकील उन्हें आदेश लिखवाने के दौरान बाधा डाल रहा था. जिसकी वजह से उन्हें कक्ष में जाकर आदेश लिखवाना पड़ा.

न्यायमूर्ति ने कहा कि अदालती कार्यवाही में हस्तक्षेप करने का ऐसा आचरण अवमानना के बराबर है. यह चेतावनी दिए जाने के बावजूद वकील ने कार्यवाही में बाधा डालना जारी रखा. मैं उचित कार्रवाई पर विचार करने के लिए बाध्य महसूस करता हूं.

इसलिए याचिकाकर्ता के वकील को अगली तारीख पर यह बताने का अवसर दिया जाता है कि क्यों न उसके खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू की जाए. उन्होंने एक बीमा कंपनी के खिलाफ एक महिला की आवेदन पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया. वकील उस महिला का प्रतिनिधित्व कर रहा था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest