Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Delhi Fire: नरेला फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन की मौत, 6 घायल, पुलिस ने कही ये बात-Video

Narela News: पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग में फंसे नौ कर्मचारियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया है.

Delhi Narela Fire:

फोटो-ANI

Delhi Narela Fire: दिल्ली में इमारतों में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा खबर नरेला औद्योगिक इलाके में मूंग दाल ड्राई करने वाली फैक्ट्री में आग लगने की खबर सामने आ रही है. आग शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे लगी है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर चीख-पुकार करते हुए कर्मचारी भागने लगे. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग में फंसे नौ कर्मचारियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया है. हालांकि इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई है और 6 अन्य घायल हैं.

इनकी हुई है मौत

मीडिया सूत्रों के मुताबिक मरने वालों की पहचान श्याम, राम सिंह और बीरपाल के रूप में हुई है. वहीं घायलों को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है. तो दूसरी ओर मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है.

ये भी पढ़ें-आज होगी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, राहुल गांधी को सौंपी जा सकती है ये बड़ी जिम्मेदारी, चुनाव परिणाम पर होगा मंथन

इस वजह से लगी आग

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नरेला औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए हैं. प्रारंभिक जांच से पता चला कि कच्चे मूंग को गैस बर्नर पर भूना गया था और एक पाइपलाइन में गैस रिसाव के कारण आग फैल गई, जिससे कंप्रेसर गर्म हो गया, जिसके परिणामस्वरूप विस्फोट हो गया. इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा, ”उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.”

इस तरह लगी चोट

पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि तेज आग से बचने के लिए जब लोग भागने लगे तो इस दौरान चोट के शिकार हो गए. हालांकि सभी घायलों का इलाज जारी है. पुलिस ने बताया कि शनिवार तड़के 3:35 बजे नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाने में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) से फैक्ट्री में आग लगने और उसमें कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना मिली. पुलिस उपायुक्त (आउटर नॉर्थ) आर. के. सिंह ने बताया कि पुलिस टीम जब श्याम कृपा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड पर पहुंची तो देखा कि आग ने फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया था. उन्होंने कहा कि फैक्ट्री में कुछ लोग मौजूद थे. कुल नौ पीड़ितों को बचाया गया और नरेला के आरएचसी अस्पताल ले जाया गया. जहां पर तीन को मृत घोषित कर दिया गया.

इनका जारी है इलाज

डीसीपी ने बताया कि छह घायलों में से पांच पुष्पेंद्र (26), आकाश (19), मोहित कुमार (21), मोनू (25) और लालू (32) को आगे के इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है. वहीं, रवि कुमार (19) को मामूली चोटें आई हैं. डीसीपी ने कहा कि फैक्ट्री के मालिक रोहिणी निवासी अंकित गुप्ता और विनय गुप्ता हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital