Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

जंग का मैदान बना दिल्ली मेट्रो, चप्पल और बोतल को हथियार बना लड़ने वाली दो लड़कियों का वीडियो हुआ वायरल, गालियां देते हुए ललकारा

Delhi: वायरल हुए इस वीडियो में दो लड़कियां आपस में एक दूसरे को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जमकर लड़ाई कर रही हैं.

Delhi-Metro

दिल्ली मेट्रो में लड़ाई का दृश्य

Delhi: देश की राजधानी की लाईफ लाईन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो विगत कुछ समय से अपनी कुछ सवारियों के पहनावे और उनकी उल जलूल हरकतों की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रही है. कभी किसी लड़की द्वारा पहने गए कपड़े को लेकर तो कभी किसी गलत हरकत वाली विडियो के वायरल होने से यह चर्चा में बनी हुई है. ऐसे में एक बार फिर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दो लड़कियां आपस में जमकर लड़ाई कर रही हैं. जिस किसी ने भी यह वीडियो देखा वह इनकी लड़ाई देखकर हैरान है. दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग खूब मजेदार कमेंट कर रहे हैं.

हाथ में चप्पल और बोतल लेकर घमासान

वायरल हुए इस वीडियो में दो लड़कियां आपस में एक दूसरे को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जमकर लड़ाई कर रही हैं. इनमें से एक ने हाथ में चप्पल तो दूसरी वाली ने स्टील की बनी पानी की बोतल ले रखी है. चलती ट्रेन में यही इन दोनों के हथियार बनें हैं. वहीं दोनों एक दूसरे को लड़ाई के लिए ललकारती हुई भी दिख रही हैं. इसके अलावा उनके मुख से खूब गालियां निकल रही हैं. इस दौरान किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया. सोशल मीडिया पर इसके आते ही यह तेजी से वायरल हो रहा है.

लेडीज कोच का मामला

दिल्ली मेट्रो का यह वीडियो लेडीज कोच का बताया जा रहा है. जहां सिर्फ महिला यात्री ही हैं. हालांकि घटना कब की है और किस लाइन की मेट्रो में यह लड़ाई हुई इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है. एक ट्विटर यूजर ने वीडियों पोस्ट करते हुए लिखा है कि, ‘दिल्ली मेट्रो जंग का मैदान बन गया है.’

दोनों एक दूसरे को धमकी और गालियां देती हुई दिख रही हैं. इस दौरान कोच में सवार दूसरी महिलाएं बैठकर दोनों को देख रही हैं. वहीं कुछ ने दोनों के बीच की इस लड़ाई को रोकने की कोशिश भी की लेकिन बावजूद इसके वह लड़ती रहीं. वहीं इस बीच एक लड़की मेट्रो ड्राइवर से शिकायत करती भी दिख रही है. वहीं बोतल वाली लड़की दूसरी लड़की पर पानी भी डाल देती है.

इसे भी पढ़ें: Balasore Train Accident: बालासोर रेल हादसे की जांच करेगी CBI! कांग्रेस बोली- इससे ‘राजनीतिक विफलता’की जवाबदेही तय नहीं हो सकती

दिल्ली मेट्रो ने हाल ही में कुछ यात्रियों की गलत हरकतों की शिकायतों के बाद कोच में सुरक्षाकर्मियों को तैनात करने का फैसला किया है. डीएमआरसी अधिकारियों के अनुसार, फ्लाइंग स्क्वॉड को भी कोच में नजर रखने को कहा गया है. मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही मेट्रो में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की जाएगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital