Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

13 नवंबर को इस लाइन पर बाधित रहेंगी दिल्ली मेट्रो की सेवाएं, जानें अपडेट

13 नवंबर को ब्लू लाइन पर मेट्रो की सेवाएं बाधित रहेंगी

अगर आप भी रोजाना दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. रविवार यानि कि 13 नवंबर को ब्लू लाइन पर मेट्रो (Delhi Metro Blue Line ) की सेवाएं बाधित रहेंगी. मेट्रो की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक मेट्रो लाइन पर होने वाले मेंटेनेंस की वजह से सेवाएं बाधित रहेंगी.

ब्लू लाइन यानी द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और वैशाली पर मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच ट्रैक पर मेंटेनेंस की वजह से 13 नवंबर (रविवार) की सुबह ट्रेन सेवाएं बाधित रहने वाली हैं.

जानकारी के अनुसार सेवाएं शुरू होने से सुबह सात बजे तक रमेश नगर से कीर्ति नगर सेक्शन तक ट्रेन सेवाएं बाधित रहेंगी. इस दौरान रमेश नगर और कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशनों के बीच मुफ्त फीडर बस सेवा के माध्यम से कनेक्टिविटी दी जाएगी. यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि इसे ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital