Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत, जानिए कब तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला?

Delhi NCR rain: दिल्ली-एनसीआर में देर रात तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई. जानिए मौसम विभाग ने कब तक बारिश की संभावना जताई है.

Delhi NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में रविवार देर रात कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई. इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली. मौसम विभाग ने बताया है कि 26 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.

भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने 21 जुलाई की रात से 22 जुलाई की सुबह तक कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.

जुलाई की शुरुआत में बारिश

10 जुलाई को हुई जोरदार बारिश के बाद दिल्ली में मौसम साफ हो गया था. हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिली थी. अब फिर से देर रात हुई बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है.

स्काईमेट का पूर्वानुमान

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, 26 जुलाई तक लगभग हर दिन बारिश देखने को मिल सकती है. आसमान में बादल छाए रहेंगे और धूप कम निकलेगी. इस वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहेगा. अनुमान है कि दिन का तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

जलभराव और ट्रैफिक की समस्या

बारिश और तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है. बिजली गिरने की घटनाओं की भी संभावना है. लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें.

तापमान में गिरावट

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पालम में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले दिन से 2.6 डिग्री कम था. लोधी रोड पर 27.4 डिग्री, रिज पर 25.2 डिग्री और आयानगर में 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें-अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर, करीब 20 लोगों की मौत, कई लोग लापता

बारिश का आंकड़ा

सफदरजंग में पिछले 24 घंटों में 5.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. रविवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा था. मौसम विभाग ने दिनभर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की संभावना जताई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital