Delhi-NCR weather update: दिल्ली-NCR में फरवरी के आखिरी हफ्ते में ही गर्मी का असर दिखने लगा है. धूप इतनी तेज निकल रही है कि लोगों को मार्च और अप्रैल जैसा मौसम महसूस हो रहा है. हवाओं की रफ्तार भी धीमी हो गई है जो अब सिर्फ 13 किलोमीटर प्रति घंटे की है.
तापमान का पूर्वानुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 24 फरवरी से एक मार्च तक दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं, रात का न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है. इसका मतलब है कि अब रातें भी ज्यादा ठंडी नहीं रहेंगी और गर्मी धीरे-धीरे बढ़ेगी.
दिल्ली-एनसीआर का हाल
मंगलवार को दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 14 डिग्री रहा जबकि एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 172 दर्ज किया गया. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तापमान 28/13 डिग्री रहा, वहीं AQI क्रमश: 163 और 190 दर्ज हुआ. गाजियाबाद में AQI 187, गुड़गांव में 168 और फरीदाबाद में 181 रहा.
बारिश की संभावना
फिलहाल दिल्ली-NCR में एक मार्च तक बारिश का कोई अनुमान नहीं है. मौसम साफ रहेगा औक धूप लगातार तेज निकलेगी.
अन्य राज्यों में बारिश
स्काईमेट वेदर के वरिष्ट वैज्ञानिक डॉ. महेश पलावत ने बताया कि अगले 24 घंटे में गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रेदश, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में बारिश हो सकती है. मराठावाड़ा के कुछ जिलों में हल्की बौछारें गिरने की संभावना है.
ये भी पढ़ें-दिल्ली जल संकट: 48 घंटे पानी सप्लाई बंद, प्रभावित इलाकों की पूरी लिस्ट
उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का हाल
उत्तर-पश्चिम भारत का मौसम शुष्क रहेगा. इसमें दिल्ली-NCR भी शामिल है. यहां धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा और दिन में गर्मी महसूस होगी. साफ है कि इस बार गर्मी फरवरी से ही दस्तक दे चुकी है और होली तक इसका असर जारी रह सकता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


