Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi: आरोपियों ने फ्लिपकार्ट से खरीदा एसिड, छात्रा पर अटैक के बाद दुकानदार ने दर्द कम करने के लिए चेहरे पर डाला दूध

Delhi Acid Attack: द्वारका में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे छात्रा के ऊपर तेजाब फेंका गया था. आरोपी मौके से फरार हो गए थे. वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी.

Delhi

सीसीटीवी में कैद हुई एसिड अटैक की घटना

Edited by Nitish Pandey

Delhi: देश की राजधनी दिल्ली के द्वारका इलाके में बुधवार सुबह छात्रा पर एसिड फेंकने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर के मोहन गार्डेन इलाके में बुधवार सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली 17 साल की एक छात्रा पर बाइक सवार नकाबपोश लोगों ने तेजाब फेंक दिया था, जिसके बाद छात्रा को गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में एडमिट कराया गया है.

दिल्ली (Delhi) पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया है. इस मामले में डीसीपी एम हर्षवर्धन ने कहा कि हो सकता है आरोपियों ने पीड़िता के घर की रेकी की हो. उन्होंने बताया कि बाइक सवार आरोपी, पीड़िता के घर के पास ही रहते है.

दीदी का चेहरा देख मैं घबरा गई- पीड़िता की बहन

घटना के समय पीड़ित छात्रा के साथ उसकी छोटी बहन भी मौजूद थी. पीड़िता की छोटी बहन ने बताया कि जब मैं और दीदी स्कूल जा रहे थे, तभी दीदी अचानक से चिल्लाईं और कहा कि पापा को बुलाओ. दीदी का चेहरा देख मैं घबरा गई. पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि घटना के बाद उनकी छोटी लड़की भागते हुए घर आई और बताया कि उसकी बड़ी बहन पर एसिड फेंका गया है.

सीसीटीवी से हुई आरोपियों की पहचान

पीड़िता की छोटी बहन ने बताया कि मैंने बाइक पर दो लोगों को देखा. मैंने उन्हें सीसीटीवी कैमरे में पहचान लिया. दोनों बाइक सवार हनी और सचिन थे. दोनों की दीदी से पहले बात होती थी, लेकिन अब नहीं होती है.

ये भी पढ़ें : Delhi News: दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में बाइक सवार लड़के ने स्कूली छात्रा पर फेंका तेजाब, CCTV फुटेज आया सामने

पीड़िता का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है. दिल्ली (Delhi) पुलिस के अनुसार, पीड़िता की हालत अभी स्थिर है. डॉक्टर्स इस बारे में ज्यादा जानकारी दे सकते हैं. हालांकि, पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो तेजाब फ्लिपकार्ट से खरीदा था, फिलहाल आगे की पूछताछ जारी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital