Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

WFI अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली 7 खिलाड़ियों को दिल्ली पुलिस ने दी सुरक्षा, SC ने दिया था आदेश

Wrestlers Protest: प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा और भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद भी धरना स्थल पर पहुंचे.

Wrestlers Protest

राजघाट पर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे पहलवान (फाइल फोटो)

Wrestlers Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर WFI के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों का धरना प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी है. कल 29 अप्रैल को जहां प्रियंका गांधी पहलवानों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंची थी वहीं आज उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद भी धरना स्थल पर पहुंचे. धरने पर बैठे पहलवानों का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता है तब तक उनका धरना जारी रहेगा. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में सभी 7 महिला शिकायतकर्ताओं को सुरक्षा दी है. इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने सभी 7 महिला शिकायतकर्ताओं के बयान भी दर्ज करने के लिए संपर्क किया है. बताया जा रहा है कि जल्द ही उनके बयान दर्ज किए जा सकते हैं.

आंदोलन को लेकर जाएंगे गांव-गांव

भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने जंतर मंतर पहुंचकर खिलाड़ियों के समर्थन में कहा कि आगामी 3 दिनों में पीड़ित पहलवानों के आंदोलन को लेकर गांव-गांव में जाएंगे. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि जब जनता खड़ी होती है तो अच्छे तानाशाह गिर जाते हैं. वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा भी जंतर मंतर पहुंचे और पहलवानों के समर्थन में अपनी बातें कहीं.

इंसाफ जंतर मंतर से नहीं मिलता

वहीं इस मामले में WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा,आरोप लगाने वाली जितनी लड़कियां आई हैं, वो एक ही अखाड़े की हैं. इंसाफ जंतर मंतर से नहीं मिलता, इंसाफ लेना है तो पुलिस में जाना पड़ेगा. अखिलेश यादव सच्चाई को जानते हैं और उत्तर प्रदेश में 80% बच्चे समाजवादी पार्टी की विचारधारा वाले परिवार से हैं और वो बताते हैं कि नेता जी (बृजभूषण शरण सिंह) कैसे हैं.

इसे भी पढ़ें: सांप है भगवान शिव के गले की माला, जनता-जनार्दन मेरे लिए शंकर- कर्नाटक में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

मामले में पुलिस दर्ज कर चुकी है एफआईआर

WFI के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ 28 अप्रैल को यौन उत्पीड़न के मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई. जिसमें से एक नाबालिग पहलवान की शिकायत भी शामिल है. इसी शिकायत के आधार पर WFI के अध्यक्ष पर पॉक्सो एक्ट लगाया गया है. दिल्ली पुलिस ने कनाट प्लेस थाने में उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest