Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्ली पुलिस में तैनात महिला दारोगा बनीं जज, निर्मला सिंह ने लिखी कामयाबी की नई इबारत

दिल्ली पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने कड़ी मेहनत और बुलंद हौसले से कामयाबी की नई इबारत लिखी है.

delhi police

निर्मला सिंह बनीं जज (फाइल फोटो)

दिल्ली पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने कड़ी मेहनत और बुलंद हौसले से कामयाबी की नई इबारत लिखी है. उप निरीक्षक के तौर पर काम करते हुए महिलाओं के खिलाफ अपराध के कम से कम 100 मामलों की जांच करने वाली निर्मला सिंह अब न्यायाधीश बन गई हैं. अब निर्मला सिंह जज के तौर पर काम करते हुए न्याय व्यवस्था में अपनी भागीदारी निभाएंगी.

दिल्ली न्यायपालिका सेवा परीक्षा पास की

निर्मला सिंह ने शानदार प्रदर्शन के साथ दिल्ली न्यायपालिका सेवा परीक्षा (डीजेएस) उत्तीर्ण की है. निर्मला सिंह जल्द ही न्यायाधीश बनने जा रही हैं. ऐसे में पूरी दुनिया में आज मनाए जा रहे महिला दिवस की खुशी उनके लिए और बढ़ गई.

हरियाणा की रहने वाली हैं निर्मला सिंह

हरियाणा के पलवल जिले के एक छोटे से गांव की रहने वालीं निर्मला सिंह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई हैं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जब उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पढ़ाई शुरू की तो सोचा भी नहीं था कि वह न्यायाधीश बन जाएंगी. उन्होंने कहा, “मेरे परिवार और रिश्तेदारों में से कोई भी न तो न्यायपालिका में है और न ही दिल्ली पुलिस में. मैं फौजियों के परिवार से आती हूं और उनकी तरह मैं भी कुछ करके समाज की सेवा करना चाहती थी. यही कारण था कि मैंने पुलिस में शामिल होने का विकल्प चुना.”

दिल्ली यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई

दिल्ली विश्वविद्यालय से 2014 में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस की उप निरीक्षक की परीक्षा पास की. इसके साथ इस तरह की परीक्षा पास करने वाली अपने गांव में वह पहली महिला भी बन गईं हैं.

यह भी पढ़ें- कथावाचक जया किशोरी से लेकर लोकगायिका मैथिली ठाकुर समेत इन युवा हस्तियों को मिला नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड

उन्होंने कहा, “हम जैसी लड़कियों के लिए पुलिस में शामिल होना आसान नहीं था, खासकर ऐसे समाज में जहां से हम आते हैं. मैं भाग्यशाली थी कि मुझे एक ऐसा परिवार मिला जिसने मुझे अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए प्रेरणा और सही दिशा प्रदान की. करियर चुनने का ऐसा विकल्प दिया. निर्मला सिंह के दो भाई हैं, जिनमें से एक सेना में और दूसरा फाइव स्टार होटल में एचआर के रूप में कार्यरत है. उनकी मां एक गृहिणी हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital