Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली जल संकट: 48 घंटे पानी सप्लाई बंद, प्रभावित इलाकों की पूरी लिस्ट

Delhi News: दिल्ली जल बोर्ड ने घोषणा की है कि द्वारका की मुख्य लाइन से नई पाइपलाइन जोड़ने के काम के चलते 25 फरवरी से 27 फरवरी तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी. 20 से अधिक इलाकों में असर होगा.

Delhi News: दिल्ली जल बोर्ड ने घोषणा की है कि बुधवार से दो दिनों तक राजधानी के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. दरअसल, द्वारका की मुख्य लाइन से नई बिछाई गई 1500 मिमी व्यास की दो रॉ वाटर पाइपलाइनों को जोड़ा जाएगा. इसी कारण 25 फरवरी सुबह 11 बजे से लेकर 27 फरवरी सुबह 11 बजे तक पानी की आपूर्ति बंद रहेगी.

लोगों को होगी परेशानी

इस दौरान प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है. जल बोर्ड ने नागरिकों से अपील की है कि वे पहले से पर्याप्त पानी स्टोर कर लें ताकि असुविधा कम हो.

टैंकर से मिलेगी मदद

जरूरत पड़ने पर दिल्ली जल बोर्ड पानी के टैंकर उपलब्ध कराएगा. इसके लिए कंट्रोल रूम और अलग-अलग इलाकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. लोग इन नंबरों पर कॉल करके पानी के टैंकर मंगवा सकते हैं.

हेल्पलाइन नंबर

  • केंद्रीय नियंत्रण कक्ष: 011-23538495, 1916
  • पश्चिम विहार: 011-25281197
  • जनकपुरी डी ब्लॉक: 011-28521123
  • द्वारका सब सिटी: 011-25634274
  • नजफगढ़: 8527995818, 18001217744

प्रभावित इलाके

पानी की सप्लाई द्वारका सब सिटी, महावीर एन्क्लेव, विजय एन्क्लेव, उत्तम नगर, पोचनपुर, भरथल, अंबराही गांव, मधु विहार, सागरपुर, कैलाश पुरी, दुर्गा पार्क, मंगला पुरी, राज नगर फेज-1 और फेज-2, बगडोला गांव, बिजवासन, धुलसिरस, बिंदापुर, सेवक पार्क, भारत विहार, सीतापुरी, राजापुरी और जीवन पार्क जैसे इलाकों में प्रभावित रहेगी.

ये भी पढ़ें-झारखंड एयर एम्बुलेंस क्रैश: सात की मौत, रांची से दिल्ली जा रहा था विमान

जल बोर्ड की अपील

बोर्ड ने कहा है कि उन्हें असुविधा के लिए खेद है और इस दौरान पेयजल संकट से निपटने के लिए पूरी टीम एक्टिव मोड में रहेगी. लोगों से आग्रह किया गया है कि वे पानी का इस्तेमाल सोच-समझकर करें और जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन से संपर्क करें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital