Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गोंदिया में रिटायर्ड प्रिंसिपल की घिनौनी करतूत, नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद आरोपी फरार; इलाके में तनाव

गोंदिया जिले के देवरी में एक रिटायर्ड प्रिंसिपल काशीनाथ शाहारे पर 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ गलत हरकत करने की कोशिश का गंभीर आरोप लगा है.

रिपोर्ट- अभिषेक


महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के देवरी इलाके से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है. एक रिटायर्ड स्कूल प्रिंसिपल पर आरोप है कि उसने अपने ही घर में रह रही एक नाबालिग लड़की के साथ गलत व्यवहार करने की कोशिश की. इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, आरोपी काशीनाथ शाहारे, जो पहले एक स्कूल के प्रिंसिपल रह चुके हैं, अपने घर में बने हॉस्टल जैसी व्यवस्था में कुछ बच्चों को भी रखे हुए थे. इसी दौरान 15 साल की एक लड़की ने उन पर गंभीर आरोप लगाया हैं.

पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे अपनी पत्नी की साड़ी प्रेस करने के बहाने अपने पास बुलाया. इसके बाद उसका हाथ पकड़कर जबरदस्ती एक कमरे में ले जाया गया. वहां पर कथित रूप से उसे पैसे का लालच देकर उसकी मर्जी के खिलाफ गलत काम करने की कोशिश की गई.

पुलिस में शिकायत और मामला दर्ज

घटना के बाद पीड़िता की शिकायत देवरी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया. यह कानून नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई के लिए बनाया गया है.

मामला दर्ज होने के बाद से ही काशीनाथ शाहारे फरार बताए जा रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी पिछले कई दिनों से पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सका है.

इस पूरे मामले पर पुलिस अधिकारियों ने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है. हालांकि, उनका कहना है कि जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात दौरा: विकास और संस्कृति पर फोकस

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital