Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Politics: “उनकी सरकार में तो राम भक्तों पर चलाई गईं थी लाठियां…’ विपक्ष पर जमकर बरसे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

UP News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब किसी राम भक्त को जेल नहीं जाना पड़ेगा और न ही किसी को लाठी खानी पड़ेगी.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (फोटो सोशल मीडिया)

UP Politics: अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार होने वाला है और 22 जनवरी को होने वाले भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं. वहीं मंदिर को लेकर यूपी की सियासत भी गरमाई हुई है. एक ओर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि उनको न्योता मिलेगा तो वह जरूर जाएंगे. वहीं एक कार्यक्रम में उन्नाव पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि जब इस प्रदेश में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए आंदोलन चला था. आंदोलन में शामिल लाखों लोग जेल भेजे गए और लोगो कों लाठियां भी खानी पड़ीं.”

केशव प्रसाद मौर्य उन्नाव के सोहरामऊ स्थित आईपीएसआर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे. उन्होंने इंस्टीट्यूट के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करने के बाद अपने संबोधन में बिना नाम लिए विपक्षी दलों पर हमला बोला. डिप्टी सीएम ने कहा, “मै आज गर्व से कह सकता हूं कि जब आप पैदा भी नहीं हुए होंगे तब इस प्रदेश के अंदर श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए एक आंदोलन चला था. उस आंदोलन मे लाखों लोग जेल भेजे गए, लोगो कों लाठियां खानी पड़ीं, लेकिन आज ये बताते हुए हर्ष हो रहा है कि अब किसी राम भक्त को जेल नहीं जाना पड़ेगा, लाठी भी नहीं खानी पड़ेगी और न ही गोली खानी होगी. जबसे हम सरकार में आये हैं तब से राम भक्तों, शिव भक्तों, राष्ट्र भक्तों, देश भक्तों पर पुष्पवर्षा का कार्य कर रहे हैं.”

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: जा रहे हैं रामलला के दर्शन करने, नहीं होगी कोई मुश्किल…दिल्ली, मुंबई समेत कई बड़े शहरों से सीधे अयोध्या पहुंचाएगी ट्रेन, इस दिन से शुरू होगा संचालन

ऐतिहासिक है 22 जनवरी की तारीख

डिप्टी सीएम ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि 22 जनवरी की तारीख का दिन ऐतिहासिक होगा. इस दिन भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है. इसी दिन रामलला अपने गर्भगृह में विराजमान होंगे. उन्होंने शिक्षा की बात करते हुए कहा कि हमारे 75 जिलों में मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं, जिनमें कुछ जिलों में तो कार्य शुरू भी हो गया है. चिकित्सा के क्षेत्र मे क्रांति आई है. यूरोप, अरब के देशों में आप सबकी प्रतिभा को सम्मान मिलेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital