Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देवपुरा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, बूंदी पुलिस ने 23 लोगों को किए गिरफ्तार

Rajsthan News: बूंदी जिले के देवपुरा क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया.

Rajsthan News: राजस्थान के बूंदी जिले में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने देवपुरा क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने पहले एक नकली ग्राहक भेजकर शिकायतों की पुष्टि की और फिर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी.

23 लोग गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान मुख्य संचालक समेत 15 पुरुष और बाहर से आईं 7 महिलाओं को हिरासत में लिया गया. कुल 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस का कहना है कि महिलाएं बाहर से बुलाकर इस नेटवर्क का हिस्सा बनाई गई थीं.

मौके पर अफरा-तफरी

दबिश के दौरान मकान के भीतर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस टीम ने सभी को घेरकर पकड़ लिया. जांच में सामने आया कि यहां लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां चलाई जा रही थीं.

बरामद हुए साक्ष्य

पुलिस ने तलाशी के दौरान कई अहम सबूत भी जब्त किए. इनमें नकदी, तीन डिजिटल भुगतान मशीनें, मोबाइल फोन, एक कार, एक बाइक और एक लोडिंग टेम्पो शामिल हैं. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि डिजिटल माध्यम से भुगतान लिया जा रहा था.

ये भी पढ़ें-नीट मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर वाटर कैनन से वॉर, लोग बोले-‘दिल्ली छोड़िए पहले कांग्रेस का केरल देख लो’

मामला दर्ज

डीएसपी अनिल जोशी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम यानी पीटा एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल गिरफ्तार लोगों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital