देशभर में धनतेरस का त्योहार उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर राजनीतिक गलियारों में भी त्योहार की रौनक देखने को मिली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को धनतेरस की बधाई दी.
नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए अपनी शुभकामनाएं साझा कीं और लोगों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि तथा परिवार की खुशहाली की कामना की.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने मां लक्ष्मी से की सुख-समृद्धि की कामना
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने धनतेरस के अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई दी. उन्होंने अपने सोशल मीडिया संदेश में कामना की कि मां लक्ष्मी की कृपा हर परिवार पर बनी रहे. साथ ही लोगों के जीवन में अच्छी सेहत, सुख, समृद्धि और खुशहाली आए. उनका संदेश त्योहार की पारंपरिक भावना और परिवारों की मंगलकामना पर केंद्रित रहा.
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने भी लोगों को धनतेरस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार हर घर में समृद्धि, बेहतर स्वास्थ्य और खुशियां लेकर आए. इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि समाज में आशा, शांति और करुणा का उजाला फैले, जिससे एक बेहतर और सबको साथ लेकर चलने वाले भविष्य का निर्माण हो सके.
अशोक गहलोत और रणदीप सुरजेवाला ने भी दी बधाई
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने भी धनतेरस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अपने संदेश में लोगों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना की. वहीं, कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि धनतेरस का यह पावन पर्व सभी के जीवन में धन-धान्य, आरोग्य और खुशहाली लेकर आए. उन्होंने मां लक्ष्मी से हर व्यक्ति और परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी धनतेरस के मौके पर लोगों को बधाई दी. उन्होंने भगवान धन्वंतरि से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में खुशियां आएं, लोग खूब तरक्की करें और हर परिवार स्वस्थ व खुशहाल रहे. उनके संदेश में स्वास्थ्य और परिवार की खुशियां खास तौर पर शामिल रहीं.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने देश और विदेश में रहने वाले सभी पंजाबियों को धनतेरस की बधाई दी. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह त्योहार हर परिवार के लिए खुशियां, तरक्की, समृद्धि और आशीर्वाद लेकर आए. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से मिलकर हर घर में खुशियां लाने और पंजाब को फिर से ‘वाइब्रेंट पंजाब’ बनाने की अपील भी की.
सुखविंदर सिंह सुक्खू और बिक्रम सिंह मजीठिया ने क्या कहा?
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी प्रदेशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि से प्रार्थना की कि सभी परिवारों पर उनका आशीर्वाद बना रहे और हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आए.
वहीं, शिरोमणि अकाली दल के महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया ने अपने संदेश में लोगों के लिए भौतिक और आध्यात्मिक, दोनों तरह की समृद्धि की कामना की.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



