Bharat Express DD Free Dish

धुले नगर निगम में ‘फर्जी’ सफाईकर्मी! कागजों में 50, जमीन पर 5; पार्षद ने खोली भ्रष्टाचार की पोल

Dhule Municipal Corporation Corruption: धुले नगर निगम की आम सभा में पार्षद जावेद बिल्डर ने हेल्थ डिपार्टमेंट पर करप्शन का आरोप लगाया.

अभिषेक/धुले

Dhule Municipal Corporation Corruption: महाराष्ट्र के धुले म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की आम सभा में पार्षद जावेद बिल्डर ने हेल्थ डिपार्टमेंट पर बड़े आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि विभाग में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है और जनता का पैसा बर्बाद किया जा रहा है. कागजों में दर्ज कर्मचारियों की संख्या और असल में काम करने वालों के बीच बड़ा अंतर है.

कर्मचारियों की हकीकत

जावेद बिल्डर ने बताया कि रिकॉर्ड में पचास सफाई कर्मचारी दिखाए जाते हैं, लेकिन वास्तव में सिर्फ पांच लोग ही काम कर रहे हैं. बाकी नाम सिर्फ कागजों पर दर्ज हैं. इस वजह से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है.

कमिश्नर का जवाब

इस आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए नगर निगम आयुक्त नितिन कपडनीस ने कहा कि कुछ सफाई कर्मचारी दबंगई दिखाकर सिर्फ हाजिरी लगाते हैं और काम नहीं करते. उन्होंने बताया कि इस गड़बड़ी को रोकने के लिए जल्द ही एक मोबाइल ऐप तैयार किया जाएगा. इस ऐप में काम करने वाले कर्मचारियों की फोटो अपलोड की जाएगी ताकि पारदर्शिता बनी रहे.

हाल की घटना

दो दिन पहले पांचकंदील इलाके में हाजिरी लगाने को लेकर विवाद हुआ था. इस दौरान दो सफाई कर्मचारियों ने मुकादम की पिटाई कर दी थी. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

ये भी पढ़ें-‘You will be killed shortly…’ चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

पार्षद की चेतावनी

जावेद बिल्डर ने साफ कहा कि अगर हेल्थ डिपार्टमेंट में चल रहे भ्रष्टाचार को तुरंत नहीं रोका गया और नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं दी गईं, तो वे MIM की तरह कड़ा जवाब देंगे. उनका गुस्सा आम सभा में साफ तौर पर दिखाई दिया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest