Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP Politics: “खरमास में बांट रहे हैं अक्षत…” राम मंदिर निमंत्रण पर कांग्रेस ने BJP पर बोला हमला, गठबंधन को लेकर बसपा से बातचीत पर किया बड़ा खुलासा

Lucknow: अजय राय ने बताया कि 15 जनवरी को कांग्रेस के 100 नेता अयोध्या जाएंगे. हम अपनी धार्मिक आस्था के कारण वहां जा रहे हैं. इसका राजनीतिक अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए.

कांग्रेस यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में बसपा को शामिल करने की चर्चा तेज हो गई है. तो वहीं बसपा से बातचीत का सिलसिला भी जारी है. इसको लेकर किसे जिम्मेदारी दी गई है, इस पर यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि ‘राष्ट्रीय स्तर पर समन्वय समिति इस पर काम कर रही है. बसपा के साथ उनकी क्या चर्चा हुई है मुझे पता नहीं है.’ इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि, ‘जब सबका लक्ष्य एक ही है कि हमें बाहर आना है और अघोषित आपातकाल से छुटकारा पाना है. इसके लिए भाजपा को हराना होगा और सभी समान विचारधारा वाली पार्टियों को एक लक्ष्य के साथ एक साथ आना होगा.”

तो वहीं भगवान राम और राम मंदिर को लेकर कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के नवनियुक्त प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भगवान राम या कृष्ण के नाम पर लोगों की आस्था से खिलवाड़ नहीं किया. इसी के साथ ही 15 जनवरी (मकर संक्रांति) के दिन अयोध्या जाने की बात पर बोले कि आगामी 15 जनवरी को वह निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या जा रहे हैं, लेकिन उनकी इस यात्रा का कोई राजनीतिक अर्थ नहीं निकला जाना चाहिए और वह अपनी व्यक्तिगत आस्था के कारण वहां जा रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि ‘चाहे भगवान राम हों या भगवान कृष्ण, कांग्रेस ने कभी भी लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं किया है और ऐसा कभी नहीं करेगी.’ पांडे बोले कि ‘प्रभु श्री राम हमारे दिल में बसते हैं और हर दिन मैं उनके सामने दो बार सिर झुकाता हूं.”

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: ‘नीतीश कुमार को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाना है…’ सपा की मांग ने बढ़ाई INDIA गठबंधन की धड़कनें

खरमास में भी बांट रहे हैं निमंत्रण

तो वहीं यूपी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा 15 जनवरी को अयोध्या जाने को लेकर कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राय ने कहा कि ’15 जनवरी को मैं अयोध्या जा रहा हूं. हमारे महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी और पीएल पुनिया भी अयोध्या जाएंगे. कुल मिलाकर, लगभग 100 कांग्रेस नेता अयोध्या जाएंगे.’ इसी के साथ ही राय ने ये भी कहा कि, ‘हम अयोध्या अपनी धार्मिक भावनाओं के कारण जा रहे हैं. प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद यह मेरी पहली अयोध्या यात्रा है. पहले मैं कई बार अयोध्या जा चुका हूं.” इसी के साथ ही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, ”मैं बाबा विश्वनाथ की नगरी से हूं. भगवान राम में हमारी आस्था है. वे (भाजपा) धर्म के नाम पर आयोजन करते हैं. ‘खरमास’ अब भी चल रहे हैं, बावजूद इसके वे ‘अक्षत’ (किसी शुभ कार्य के लिए निमंत्रण के तौर पर वितरित किए जाने वाले चावल) वितरित कर रहे हैं. ‘खरमास’ के दौरान वे निमंत्रण वितरित कर रहे हैं और लगातार शुभ कार्य उनका जारी है.

जरूरी नहीं कि खिचड़ी भोज ही हो

15 जनवरी को खिचड़ी भोज को लेकर अजय राय ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अयोध्या पहुंचकर सरयू नदी में डुबकी लगाएंगे, राम मंदिर के दर्शन करेंगे और अयोध्या में हनुमानगढ़ी के भी दर्शन करेंगे इसी के साथ ही अयोध्या या लखनऊ में खिचड़ी भोज होगा के सवाल पर बोले कि,  यह जरूरी नहीं है कि खिचड़ी भोज ही हो.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital