Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कर बच्चों का भविष्य सुधारने में जुटे डॉ. राजेश्वर सिंह, X पर वीडियो शेयर कर कही ये बातें

बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह लगातार सरोजनीनगर इलाके में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं. स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज शुरू करवाने से लेकर बेहतर लैब का निर्माण कराया जा रहा है.

Dr. Rajeshwar Singh

बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह.

BJP MLA Dr. Rajeshwar Singh: लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा से बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह स्वास्थ्य, शिक्षा बिजली, पानी और सड़क समेत जनता की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं. सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया जा रहा है. स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज चलाई जा रही हैं. विधायक राजेश्वर सिंह का कहना है कि सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा पाने का अधिकार है. सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधरेगी तो पढ़ाई भी अच्छी होगी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि “प्रत्येक विद्यालय में विश्वस्तरीय संसाधन विकसित हों, सभी बच्चों को विश्व की सबसे अच्छी शिक्षा मिले यही मेरा सपना, यही मेरा लक्ष्य है! देश और बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें जातिवाद के विष से दूर रखना है.”

स्कूलों का हो रहा कायाकल्प

बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह लगातार सरोजनीनगर इलाके में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं. स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज शुरू करवाने से लेकर बेहतर लैब का निर्माण कराया जा रहा है. जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल वितरित करने के साथ बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं.

बीजेपी विधायक का मानना है कि One Pen, One Book, One Teacher And one Child Can change the world. इसी उद्देश्य के साथ डॉ. राजेश्वर सिंह लगातार बच्चों के भविष्य को सुधारने के लिए काम कर रहे हैं. जिससे शिक्षा के स्तर में तेजी के साथ बदलाव आ रहा है. इसके अलावा क्षेत्र के विकास के लिए तेजी के साथ सरकारी योजनाओं को पूरा कराने से लेकर जनता की समस्याओं का प्रमुखता के साथ समाधान किया जा रहा है. स्किल्ड एजुकेशन पर खास फोकस किया जा रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital