होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
दिल्ली में पड़ेगा घना कहोरा (फोटो फाइल)
Weather Update: उत्तर भारत के कई इलाकों में मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है. दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्रों के तापमान में बढ़त दर्ज हो रही है. वहीं, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में सुबह के समय अभी भी हल्की कोहरा देखने को मिल रहा है. गुजरात और राजस्थान में शुष्क हवाएं जारी हैं. इसके अलावा दक्षिण के कुछ राज्यों में बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है.
राजधानी दिल्ली के मौसम से अब ठंड की विदाई देखने को मिल रही है. राष्ट्रीय राजधानी में आसमान साफ होने के साथ तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है. आज के मौसम की बात करें तो 5 जनवरी (रविवार) को आसमान साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है. हालांकि, अगले कुछ दिनों में तेज हवाएं चलने के आसार हैं.
उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां तापमान में बढ़त जारी है लेकिन अगले कुछ दिन सुबह और शाम के समय कोहरे के आसार बने हुए हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, लखनऊ में अगले एक हफ्ते तब कोहरा देखने को मिलेगा. वहीं, आज यानी 5 फरवरी को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. हफ्ते के आखिरी तक न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच सकता है.ट
यह भी पढ़ें- Adani: ‘फिच’ की रिपोर्ट से मिली संजीवनी, अडानी ग्रुप को मिला बैंकों का साथ, थमेगा अडानी के शेयरों में गिरावट!
एक तरफ मैदानी इलाकों में ठंड का असर कम होता दिख रहा है तो वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और उससे सटे लद्दाख के हिस्सों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा रहा है. वहीं, एक नया पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 5 फरवरी की रात तक पश्चिमी हिमालय तक पहुंच जाएगा. गुजरात के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री को पार कर गया है. अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान भी अब दो अंकों में है. गुजरात के एक दो इलाकों में न्यूनतम तापमान एक अंक में दर्ज किया जा रहा है.
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…
12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन वृषभ राशि वालों के लिए करियर,…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मिथुन राशि वालों के लिए नौकरी,…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन कर्क राशि वालों के लिए करियर, कारोबार…