Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Weather Update: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से पहाड़ी इलाकों में गिरेगी बर्फ, इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानें उत्तर भारत के मौसम का हाल

Weather Update: राजधानी दिल्ली के मौसम से अब ठंड की विदाई देखने को मिल रही है. राष्ट्रीय राजधानी में आसमान साफ होने के साथ तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है.

Weather UPdate

दिल्ली में पड़ेगा घना कहोरा (फोटो फाइल)

Weather Update: उत्तर भारत के कई इलाकों में मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है. दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्रों के तापमान में बढ़त दर्ज हो रही है. वहीं, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में सुबह के समय अभी भी हल्की कोहरा देखने को मिल रहा है. गुजरात और राजस्थान में शुष्क हवाएं जारी हैं. इसके अलावा दक्षिण के कुछ राज्यों में बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है.

राजधानी दिल्ली के मौसम से अब ठंड की विदाई देखने को मिल रही है. राष्ट्रीय राजधानी में आसमान साफ होने के साथ तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है. आज के मौसम की बात करें तो 5 जनवरी (रविवार) को आसमान साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है. हालांकि, अगले कुछ दिनों में तेज हवाएं चलने के आसार हैं.

उत्तर प्रदेश के तापमान में बढ़त जारी

उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां तापमान में बढ़त जारी है लेकिन अगले कुछ दिन सुबह और शाम के समय कोहरे के आसार बने हुए हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, लखनऊ में अगले एक हफ्ते तब कोहरा देखने को मिलेगा. वहीं, आज यानी 5 फरवरी को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. हफ्ते के आखिरी तक न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच सकता है.ट

यह भी पढ़ें-   Adani: ‘फिच’ की रिपोर्ट से मिली संजीवनी, अडानी ग्रुप को मिला बैंकों का साथ, थमेगा अडानी के शेयरों में गिरावट!

पश्चिमी विक्षोभ का पहाड़ी इलाकों में दिखेगा असर

एक तरफ मैदानी इलाकों में ठंड का असर कम होता दिख रहा है तो वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और उससे सटे लद्दाख के हिस्सों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा रहा है. वहीं, एक नया पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 5 फरवरी की रात तक पश्चिमी हिमालय तक पहुंच जाएगा. गुजरात के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री को पार कर गया है. अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान भी अब दो अंकों में है. गुजरात के एक दो इलाकों में न्यूनतम तापमान एक अंक में दर्ज किया जा रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital