Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘आप’ के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED की छापेमारी, 17 ठिकानों पर ली जा रही तलाशी

ईडी की ओर से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. 61 वर्षीय संजीव अरोड़ा 1986 से व्यवसाय में रहे हैं. अरोड़ा लुधियाना के रहने वाले अरोड़ा के नाम बड़े कारोबारियों में शुमार है.

Sanjeev Arora
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Delhi News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर ईडी छापेमारी कर रही है. यह छापेमारी 17 जगहों पर चल रही है. ईडी संजीव अरोड़ा के एसोसिएट्स हेमंत सुन्द के ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है. हेमंत एक रीयल स्टेट का बड़ा कारोबारी है. साथ ही चंद्रशेखर के यहां जालंधर में भी ईडी छापेमारी कर रही है.

इस छापेमारी पर आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का बयान आया है. सिसोदिया ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है. सिसोदिया ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की एजेंसियां एक के बाद एक फर्जी केस बनाने में लगी है और इसे राजनीतिक दबाव के तहत किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि ईडी की कार्रवाई से आप की गतिविधियों पर असर नहीं पड़ेगा और वे अपनी काम जारी रखेंगे.

लुधियाना के बड़े कारोबारियों में से एक हैं अरोड़ा

बता दें कि 61 वर्षीय संजीव अरोड़ा 1986 से व्यवसाय में रहे हैं. अरोड़ा लुधियाना के रहने वाले अरोड़ा के नाम बड़े कारोबारियों में शुमार है. उनकी कंपनी मुख्य रूप से अमेरिका में सामान एक्सपोर्ट करती है और वर्जीनिया में उनका दफ्तर है. वर्ष 2006 में रियल एस्टेट में कदम रखने के बाद उन्होंने कंपनी का नाम रितेश प्रॉपर्टीज एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड कर दिया था. चंडीगढ़ रोड़ पर उन्होंने हैम्पटन बिजनेस पार्क और हैम्पटन होम्स तैयार किए हैं.

बताया जाता है कि साल 2018 में उन्होंने फीमेला नाम से महिलाओं के ब्रांड लॉन्च किया था. साल 2019 में वह मेटल कारोबार में भी आ गए थे. उन्होंने अपने माता-पिता की याद में कृष्ण प्राण ब्रेस्ट कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट की भी शुरुआत की है. अरोड़ा के पैरेंट्स की मौत कैंसर से हो गई थी. वह दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल गवर्निंग बोर्ड, एपेक्स काउंसिल ऑफ पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन और वेद मंदिर ट्रस्ट के सदस्य भी रह चुके हैं.


यह भी पढ़िए: लालू यादव और तेजस्वी समेत अन्य को राऊज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत


– भारत एक्‍सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital