Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

केरल में कथित सीएसआर घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई

केरल में सीएसआर घोटाले में ईडी ने कई स्थानों पर छापेमारी की. धोखेबाजों पर लैपटॉप, वाहन और घरेलू उपकरण आधी कीमत पर देने का झूठा वादा कर पैसे ऐंठने का आरोप है.

ed
Aarika Singh Edited by Aarika Singh

केरल में कथित फर्जी कॉपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर छापेमारी की. इस घोटाले में धोखेबाजों द्वारा लैपटॉप, दोपहिया वाहन और घरेलू उपकरण आधे दाम पर देने का झूठा वादा करके लोगों से रुपए ऐंठने का आरोप है.

ईडी जांच के दायरे में वे सभी संस्थाएं, ट्रस्ट और व्यक्ति हैं, जिन्हें अनंतु कृष्णन से पैसा मिला है. ईडी इस घोटाले में कई राजनेताओं, इलेक्ट्रॉनिक और ऑटोमोबाइल व्यापारियों, सहकारी बैंकों और एक उर्वरक निर्माण कंपनी की भूमिका की जांच कर रही हैं.

37 करोड़ रुपये लगभग की गई ठगी

अब तक की जांच में पता चला है कि विभिन्न बैंक खातों में करीब 450 करोड़ रुपये जमा है. हालांकि ऐसा संदेह है कि इससे भी अधिक रकम इकठ्ठी की गई है. ईडी इस बात की जांच कर रही हैं कि कुल कितने लोग इस घोटाले के शिकार हुए हैं. कितनी रकम जुटाई गई और यह पैसा कहां भेजा गया.

ईडी केरल पुलिस की अपराध शाखा द्वारा दर्ज मामले को आधार बना कर जांच कर रही हैं. पोलिस को मिली शिकायतों के अनुसार जालसाजों ने झूठे प्रस्ताव दिए. पुलिस ने दावा किया है कि यह छूट विभिन्न गैर सरकारी संगठनों और धर्मार्थ संगठनों की कॉपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी गतिविधियों का हिस्सा है.

पुलिस के मुताबिक इन मामलों में ठगी की गई कुल राशि लगभग 37 करोड़ रुपये की है. पुलिस ने इडुक्की जिले के थोड़पुझा निवासी कृष्णन को स्कूटर, सिलाई मशीन, घरेलू उपकरण और लैपटॉप आधी कीमत पर देने का वादा करके लोगों से कई करोड़ रुपये ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital