Bharat Express DD Free Dish

ECI का नया अपडेट: अब वोटर ID सिर्फ 15 दिन में! चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मिलेगी रियल-टाइम ट्रैकिंग

ECI New Update: चुनाव आयोग ने EPIC डिलीवरी को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है. अब मतदाता सूची में नाम जोड़ने या बदलाव के बाद सिर्फ 15 दिनों में वोटर ID कार्ड घर पर मिलेगा. इसके साथ रियल-टाइम ट्रैकिंग, SMS अलर्ट और नया आईटी मॉड्यूल शुरू किया गया है.

ECI introduces a major reform

ECI New Update: भारतीय चुनाव आयोग देशभर में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बीच लगातार सुधारों को आगे बढ़ा रहा है. इसी क्रम में आयोग ने मतदाताओं के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है. अब मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार कराने या किसी भी बदलाव के बाद केवल 15 दिनों के भीतर चुनावी फोटो पहचान पत्र (EPIC) सीधे मतदाता के दर्ज पते पर पहुंचा दिया जाएगा.

पहले यह प्रक्रिया लगभग एक महीने या उससे भी अधिक समय लेती थी, जिससे कई बार मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था. लेकिन अब यह सेवा तेज, आसान और आधुनिक तकनीक पर आधारित होगी.

EPIC क्या है?

EPIC यानी (Electoral Photo Identity Card), जिसे आम भाषा में वोटर आईडी कार्ड कहा जाता है. यह एक आधिकारिक पहचान पत्र है, जो नागरिकों को मतदान का अधिकार देता है. अब तक EPIC बनकर आने में लंबा समय लगता था, पर नए सिस्टम में इसकी प्रक्रिया काफी सरल और पारदर्शी हो गई है.

नया अपडेट क्या है?

चुनाव आयोग ने मतदाताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए कई तकनीकी सुधार लागू किए हैं. नए अपडेट के तहत 15 दिनों के भीतर EPIC डिलीवरी अनिवार्य की गई है. पूरे प्रक्रिया की रीयल-टाइम ट्रैकिंग उपलब्ध होगी, जिससे मतदाता हर चरण की जानकारी ऑनलाइन देख सकेंगे. पंजीकरण की स्थिति और EPIC भेजे जाने से जुड़ी सूचनाएं एसएमएस (SMS) के माध्यम से लगातार मिलती रहेंगी. ECINet पर नया आईटी मॉड्यूल जोड़ा गया है, जिससे राज्यों के निर्वाचन कार्यालय तेज और व्यवस्थित तरीके से काम कर पाएंगे. EPIC की डिलीवरी अब डाक सेवा के माध्यम से की जाएगी, ताकि कार्ड सुरक्षित और समय पर मतदाता तक पहुंच सके.

यह पूरा सुधार अभियान चुनाव आयोग की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसका उद्देश्य मतदाताओं को आधुनिक, सहज और समय पर सेवाएं प्रदान करना है. नए सिस्टम से लोगों को न सिर्फ तेज सुविधा मिलेगी, बल्कि मतदाता पंजीकरण की पारदर्शिता और विश्वसनीयता भी बढ़ेगी.


ये भी पढ़ें: किसान भाई ध्यान दें..! पीएम मोदी की सरकार ने खोजा यूरिया संकट का हल, 4 महीने में लागू होंगे नियम; जानें किसे होगा नुकसान


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read