Bharat Express DD Free Dish

Raja Raghuvanshi Murder Case : हत्याकांड में अब फैमिली ने दिया बड़ा बयान, राजा रघुवंशी के परिवार ने किया ये दावा

राजा रघुवंशी के परिजन न सिर्फ सोनम और राज का नार्को टेस्ट चाहते हैं, बल्कि इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर उन सभी लोगों के नाम उजागर करने की मांग कर रहे हैं, जो इस साजिश में शामिल हो सकते हैं.

Raja Raghuvanshi

राजा रघुवंशी मर्डर केस.

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) का परिवार न्याय की मांग कर रहा है. परिजनों ने मांग उठाई है कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह का नार्को टेस्ट कराया जाए. राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह हत्या सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश का हिस्सा है और इसमें कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं.

Raja Raghuvanshi के परिवार की मांग

राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) के परिजन न सिर्फ सोनम और राज का नार्को टेस्ट चाहते हैं, बल्कि इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर उन सभी लोगों के नाम उजागर करने की मांग कर रहे हैं, जो इस साजिश में शामिल हो सकते हैं. सचिन का कहना है कि इस हत्याकांड में सोनम और राज ही मुख्य आरोपी हैं. हम नार्को टेस्ट की मांग कर रहे हैं, जिससे बहुत सारी चीजें खुल सकती हैं.

यह भी पढ़ें- राजा रघुवंशी की हत्या वाले दिन क्या-क्या हुआ? मेघालय पुलिस ने बताई वारदात की परत-दर-परत सच्चाई

जून महीने की शुरुआत में यह हत्याकांड मेघालय की राजधानी शिलांग में घटित हुआ, जहां राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) की हत्या में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी की संलिप्तता सामने आई. शिलांग पुलिस की जांच में पता चला कि सोनम ने कथित तौर पर अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी.

पुलिस ने सबूतों के आधार पर सोनम और राज कुशवाह समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया. अन्य आरोपियों में आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद कुर्मी शामिल हैं.

खाई में मिला था राजा का शव

इस हत्या को शादी के महज एक महीने के अंदर ही अंजाम दिया गया, जिससे यह मामला और अधिक संदिग्ध हो गया. राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) अपनी पत्नी सोनम के साथ मेघालय में हनीमून टूर पर गए थे. 2 जून को राजा रघुवंशी का शव एक खाई में मिला और सोनम लापता थी.

पुलिस ने राजा की डेड बॉडी को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इसी बीच 7 जून को सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने सरेंडर किया. इस पूरे घटनाक्रम से सोनम को लेकर पुलिस का शक और भी गहरा हो गया. फिलहाल मेघालय पुलिस राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम और अन्य आरोपियों से पूछताछ के जरिए पूरी सच्चाई का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read