पैदल चलने से हो रहा है घुटनों में दर्द? जानिए वॉकिंग का सही तरीका
पाकिस्तानी नागरिक गुलाम हैदर, और वहां से भागकर भारत आई सीमा.
Seema Haider Pakistan news: सचिन के प्यार में पागल ग्रेटर नोएडा पहुंची पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर को उसके पति ने पाकिस्तान लौट आने की अपील की है. पाकिस्तानी यू-ट्यूबर को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने कहा कि वह अभी भी सीमा से प्यार करते हैं और उन्हें अपने बच्चों की काफी फिक्र हो रही है. गुलाम हैदर फिलहाल सऊदी अरब में हैं और उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा, “सीमा मैं तुमसे प्यार करता हूं और करता रहूंगा. लौट आओ.”
गौरतलब है कि सीमा के चार बच्चे हैं और उसका इश्क ग्रेटर नोएडा के सचिन के साथ हो गया. बकौल सीमा हैदर, उसकी जान-पहचान और फिर प्यार का सिलसिला पबजी गेम के जरिए हुआ. दोनों की बातचीत मेल-मुलाकात तक पहुंची और सीमा ने नेपाल आकर सचिन से मुलाकात भी की. इसके बाद दूसरे दौरे में वह अपने बच्चों के साथ नेपाल पहुंची और यहीं के रास्ते भारत में दाखिल हुई. अब सीमा पाकिस्तान नहीं जाने की अपील कर रही है और उसका कहना है कि ‘वह सचिन से शादी कर चुकी है और हिंदू धर्म अपना चुकी है. लिहाजा, उसे और उसके बच्चों को पाकिस्तान न भेजा जाए.’
पूर्व पति बोला- ‘बिना नागरिकता के बच्चों का भविष्य कैसा होगा’
वहीं, पाकिस्तान में उसके परिवार के लोग लगातार उसके आने की अपील कर रहे हैं. सऊदी में नौकरी करने वाले उसके पति गुलाम का कहना है कि सीमा को अपने नहीं तो बच्चों के बारे में सोचना चाहिए. उनकी देखभाल कैसे होगी? उनकी परवरिश कैसे होगी? बिना नागरिकता के उनके बच्चों का भविष्य कैसा होगा? गुलाम ने इल्तजा की है कि सीमा जल्द से जल्द पाकिस्तान लौट आए. गुलाम हैदर ने पाकिस्तानी पत्रकार मोहसीन से बातचीत में अपने जज्बात जाहिर किए.
‘सीमा वापस आई तो मैं उसे लेकर सऊदी चला जाऊंगा’
गुलाम ने कहा कि सीमा के लिए उसने अपनी पहली बीवी को छोड़ दिया. परिवार में ज्यादा पैसे की दरकार पड़ी तो सऊदी चला आया. सऊदी से उसने सीमा को हर महीने 40 से 50 हजार रुपये भेजे. बाद में यह रकम उसने 80 हजार रुपये तक कर दी. ताकि, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और परवरिश सही से हो सके. गुलाम ने कहा है कि सीमा अगर पाकिस्तान आती है, तो वह सब कुछ फिर से ठीक कर लेगा. वह सीमा और बच्चों को लेकर सऊदी चला जाएगा और वहीं सेटल हो जाएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…
Brij Bhushan Sharan Singh: दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन और राहुल गांधी के बयानों…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…
Lucknow News: लखनऊ के रहीमनगर में सिपाही संदीप यादव ने सीपीआर (CPR) देकर बुजुर्ग की…
केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…
UP Election 2027: असदुद्दीन ओवैसी ने लखनऊ में 2027 चुनाव को '99 बनाम 1' की…