Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi Double Murder: दिल्ली में पड़ोसियों के साथ हुए विवाद में पिता-पुत्र की चाकू मारकर हत्या

मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी साउथ अंकित चौहान ने कहा कि “प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हत्या के पीछे मुख्य कारण प्रतिद्वंद्विता है.”

राष्ट्रीय राजधानी से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है. यहां के चिराग दिल्ली इलाके में पड़ोसियों के साथ झगड़े के बाद एक व्यक्ति और उसके 22 वर्षीय बेटे की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों की पहचान जय भगवान (55) और उनके बेटे शुभम के रूप में हुई है, दोनों ही केबल कर्मचारी थे.

रात 8 बजे बेटे ने किया पुलिस को फोन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना रविवार रात करीब 8 बजे चिराग दिल्ली के कुम्हार चौक के पास की बताई गई. उन्होंने कहा कि “हमें रात 8 बजे एक कॉल आई और कॉल करने वाले ने कहा कि किसी ने उसके पिता को चाकू मार दिया है. पहुंचने पर पता चला कि जय भगवान और उसके बेटे को 4-5 लोगों ने चाकू मार दिया है. मामले में जांच जारी है.”

इसे भी पढ़ें: भाजपा-कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, कल TMC ने बंगाल में उतारे थे 42 उम्मीदवार

हत्या के पीछे ये वजह आई सामने

मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी साउथ अंकित चौहान ने कहा कि “फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हत्या के पीछे मुख्य कारण प्रतिद्वंद्विता है. उन्होंने कहा, “हमने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है.” मृतक के परिवार ने दावा किया कि हत्या में शामिल लोगों ने पहले कई शिकायतों के बावजूद पुलिस निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए उनके घर पर पथराव किया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital