Bharat Express DD Free Dish

अमेरिकी टैरिफ विवाद के बीच फिजी PM Rabuka का बड़ा बयान, कहा- पीएम मोदी संकट में भी स्थिर नेता

अमेरिकी द्वारा भारत पर टैरिफ लगाए जाने पर फिजी के प्रधानमंत्री सितवेनी लिगामामादा राबुका (PM Rabuka) ने एक बहुत बड़ा बयान दिया है.

PM Rabuka: अमेरिकी टैरिफ विवाद के बीच फिजी पीएम का बड़ा बयान

अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने के बीच फिजी के प्रधानमंत्री सितवेनी लिगामामादा राबुका (PM Rabuka) ने मंगलवार को एक अहम बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से खुश नहीं हो सकते लेकिन उनका व्यक्तित्व इतना मजबूत है कि वे हर असहज स्थिति का सामना कर सकते हैं.

‘शांति का महासागर’ विषय पर व्याख्यान

दिल्ली के सप्रू हाउस में भारतीय वैश्विक परिषद (ICWA) द्वारा आयोजित ‘शांति का महासागर’ विषय पर व्याख्यान के बाद पीएम राबुका (PM Rabuka) ने प्रत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी से हुई चर्चा का जिक्र भी किया. पीएम राबुका ने बताया,

“उन्होंने (PM Rabuka) पीएम मोदी (PM Modi) से कहा कुछ लोग आपसे खुश नहीं है लेकिन आपका व्यक्तित्व इतना बड़ा है कि आप उन असहज स्थितियों को झेल सकते हैं. “

पीएम राबुका के भारत दौरे का क्या मकसद है?

पीएम राबुका (PM Rabuka) तीन दिवसीय भारत यात्रा पर हैं और उनका मकसद भारत-फिजी संबंधों को मजबूत करना है. इस दौरान दोनों देशों ने रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक कार्ययोजना तैयार की है. साथ ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति के लिए मिलकर काम करने पर सहमति बनी है.

ट्रंप को लेकर पीएम राबुका ने क्या कहा?

पीएम राबुका (PM Rabuka) ने बताया,

“उनकी अमेरिका के राष्ट्रपति (Donald Trump) से कोई व्यक्तिगत बातचीत नहीं हुई है लेकिन उन्होंने उन्होने रूस के राष्ट्रपति से द्विपक्षीय बैठक का अनुरोध किया है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से उनकी मुलाकात हो चुकी है.”

इसे भी पढ़ें-“आपका सिर चकरा जाएगा, इतना…”, अपनी कैबिनेट से कितना बड़ा झूठ बोल गए ट्रंप, जानकर आप को भी नहीं होगा यकीन

अमेरिकी टैरिफ पर रुबिको का बयान

अमेरिकी टैरिफ पर बात करते हुए उन्होंने (PM Rabuka) कहा,

“पीएम मोदी ने उनकी भावनाओं और विचारों को समझा और सपोर्ट भी किया. अमेरिका द्वारा टैरिफ बढ़ाने के फैसले को लेकर उन्होंने बातों ही बातों में यह संकेत दिया कि भारत-अमेरिका संबंधों को प्रभावित कर सकता है लेकिन मोदी जी की नेतृत्व क्षमता ऐसी है कि वे इन चुनौतियों को भी सहजता से पार कर सकते हैं.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read