Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

हैदराबाद में भीषण अग्निकांड, चार मिनार के पास इमारत में लगी आग, 17 लोगों की जलने से मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

हैदराबाद में चार मिनार के पास स्थित एक इमारत में भीषण आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई, और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Hyderabad

चार मिनार के पास गुलजार हाउस में लगी भीषण आग.

हैदराबाद (Hyderabad) में चार मिनार के पास स्थित गुलजार हाउस में भीषण आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई, और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं.

पीएम मोदी ने जताया शोक

आग लगने की घटना पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से एक्स पर किए गए पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, “हैदराबाद (Hyderabad), तेलंगाना में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.”

केंद्रीय मंत्री ने घटनास्थल का किया दौरा

आग लगने की जानकारी मिलते ही केंद्रीय मंत्री और राज्य भाजपा प्रमुख जी किशन रेड्डी, तेलंगाना के मंत्री पोन्नम प्रभाकर मौके पर चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेने के लिए पहुंचे. इस दौरान चारमीनार के पूर्व विधायक और AIMIM नेता मुमताज अहमद खान भी मौके पर मौजूद थे.

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बताया कि गुलजार हाउस में स्थित मोती की दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी, हादसे में कई लोगों की मौत हो गई और कुछ लोग घायल हुए हैं. उन्होंने आगे कहा कि इस घटना के लिए किसी को दोष नहीं दे रहा हूं, लेकिन पुलिस, नगरपालिका और फायर डिपार्टमेंट को और अधिक मजबूत किए जाने की जरूरत है.

Hyderabad अग्निकांड पर जताया दुख

घटनास्थल का दौरा करने के बाद केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “हैदराबाद (Hyderabad) के चारमीनार के पास गुलजार हाउस में दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया. बचाव और राहत कार्यों के बारे में स्थिति को संभालने वाले वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की और उनसे तत्काल चिकित्सा सहायता और मदद प्रदान करने का आग्रह किया. भारत सरकार आवश्यक सहायता और सहयोग प्रदान करेगी. मैं राज्य सरकार से अनुरोध करता हूं कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचने के लिए इमारतों की अग्नि सुरक्षा ऑडिट सहित सभी आवश्यक सावधानियां बरती जाएं. इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”

यह भी पढ़ें- इसरो के EOS-09 मिशन को बड़ा झटका, तीसरे चरण को तकनीकी खराबी के चलते पार नहीं कर सका रॉकेट, जानें ISRO चीफ क्या बोले

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने अधिकारियों को आग में फंसे लोगों को बचाने के लिए सभी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार, मुख्यमंत्री पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के संपर्क में हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital