होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
कंगना रनौत ने बॉलीवुड को दी चेतावनी (फोटो)
‘Pathaan’: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है और यही मैजिक तीसरे दिन भी जारी रहा. फिल्म ने तीसरे दिन भी छप्पर फाड़कर कमाई की है. रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि ‘पठान’ ने तीसरे दिन करीब 35 से 36 करोड़ रुपये की कमाई की है. ‘पठान’ का जादू शनिवार और रविवार को भी फैन्स के सिर खूब चढ़ने वाला है और फिल्म धमाकेदार कमाई करने वाली है. बॉलीवुड के तमाम स्टार्स ने ‘पठान’ की जमकर तारीफ की है. इस फिल्म की शानदार सफलता से फिल्म इंडस्ट्री की खोई हुई रौनक लौटी है, साथ ही फिल्म की सफलता को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि ये नफरत पर विजय जैसा है. इस बात पर भड़की कंगना ने बॉलीवुड वालों को चेतावनी दे डाली.
दरअसल, ‘पठान’ फिल्म की रिलीज से पहले जिस तरह का माहौल बना हुआ था, उससे ठीक उलट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म की सफलता को देखते हुए आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर लिखा था ‘प्यार हमेशा जीतता है’ इतना ही नहीं फिल्ममेकर करण जौहर ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई के बाद रिएक्ट किया था ‘प्यार हमेशा नफरत को मात देता है’. इस तरह के रिएक्शन के बाद कंगना ने बिना किसी का नाम लिए बॉलीवुड वालों को धमकी दी है कि अगर किसी ने ‘नफरत पर विजय’ जैसी बात की तो उनकी क्लास लगेगी.
कंगना रनौत ने शनिवार को ट्वीट किया. जिसमें एक्ट्रेस ने लिखा, “बॉलीवुड वालों ये नैरेटिव बनाने की कोशिश मत करना कि इस देश में तुम हिंदू हेट से सफर कर रहे हो, अगर मैंने फिर से ये शब्द सुना ‘नफरत पर विजय’ तो तुम लोगों की वही क्लास लगेगी जो कल लगी थी, सफलता को एन्जॉय करो और अच्छे काम करो, पॉलिटिक्स से दूर रहो.’
बता दें कि कंगना रनौत का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, कई यूजर्स इस तरह की बात करने पर कंगना की खिंचाई भी कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि ‘आप कहां से हो’.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…