Vijay fupani
Vijay Rupani Funeral: 12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वाले गुजरात के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को आज अंतिम श्रद्धांजलि दी जा रही है. गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री का पार्थिव शरीर अहमदाबाद सिविल अस्पताल में रखा गया है और यहीं पर उनकी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है.
विजय रूपाणी की पत्नी, बेटे के साथ पहुंची
अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में चल रहे श्रद्धांजलि सभा में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की पत्नी अंजलि रूपाणी अपने बेटे ऋषभ रुपाणी के साथ पहुंची. इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.
#WATCH अहमदाबाद: पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की पत्नी अंजलि रूपाणी ने अपने पति को भावुक विदाई दी। pic.twitter.com/XVVtPrVDcz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2025
गुजरात के सीएम ने दी श्रद्धांजलि
विजय रूपाणी को श्रद्धांजलि देने के लिए कई नेता और गणमान्य लोग अहमदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंचे. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी के साथ सिविल अस्पताल पहुंचे और दिवंगत पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि दी. पूर्व सीएम की श्रद्धांजलि सभा में गुजरात के मंत्री रुशिकेश पटेल भी पहुंचे और शीश झुकाकर पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि अर्पित की.
#WATCH गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने एयर इंडिया विमान दुर्घटना में मारे गए पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। https://t.co/0NnGnrl7Rx pic.twitter.com/yu0cLUxory
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2025
5 बजे होगा अंतिम संस्कार
गुजरात के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को गार्ड ऑफ ऑनर देने के लिए अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के शवगृह में राज्य पुलिस के जवान पहुंचे. जहां शवगृह से पूर्व सीएम का शव निकालकर श्रद्धांजलि सभा पहुंचाये. जानकारी के मुताबिक शाम 5 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
#WATCH गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का पार्थिव शरीर अहमदाबाद सिविल अस्पताल में रखा गया है।
12 जून को एयर इंडिया विमान दुर्घटना में उनका निधन हो गया था। pic.twitter.com/6co64Je1Gc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2025
राजकोट में निकलेगी अंतिम यात्रा
राजकोट के डीसीपी क्राइम पार्थराज सिंह गोहिल ने कहा कि “राजकोट में आज गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की अंतिम यात्रा निकलने वाली है. इसके लिए राज्य भर से सभी वीआईपी यहां आने वाले हैं. जिस मेन रूट से यह यात्रा निकलेगी, उसको हमने कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया है. इसके अलावा राजकोट शहर पुलिस द्वारा अलग-अलग जगहों पर पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है.”
ये भी पढ़ें- गुजरात में आज पूर्व CM विजय रूपाणी का होगा अंतिम संस्कार, अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता देंगे श्रद्धांजलि
बता दें कि, 12 जून को एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरा, लेकिन टेकऑफ के एक मिनट के अंदर वो क्रैश हो गया. इस हादसे के दौरान विमान में कुल 242 लोग मौजूद थे. जिसमें से सिर्फ 1 व्यक्ति ही बच पाया है. इसी प्लेन में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद थे. जो अपनी पत्नी से मिलने लंदन जा रहे थे.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

