Urdu Conclave 2026

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में ली अंतिम सांस

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया. पिछले काफी समय से सत्यपाल मलिक दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था. 

Satyapal Malik: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में ली अंतिम सांस - भारत एक्सप्रेस

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन. (फोटो फाइल)

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया. पिछले काफी समय से सत्यपाल मलिक दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था.

एक्स पर दी गई Satyapal Malik के निधन की जानकारी

सत्यपाल मलिक के निधन की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनके ही आधिकारिक अकाउंट से साझा की गई. एक्स पोस्ट में लिखा गया, “पूर्व गवर्नर चौधरी सत्यपाल सिंह मलिक नहीं रहे.”

जानकारी के अनुसार, सत्यपाल मलिक पिछले कई महीनों से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे. आरएलएम अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था. लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद मंगलवार को उनका निधन हो गया.

चौधरी सत्यपाल सिंह मलिक मेघालय, गोवा, बिहार और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में राज्यपाल के पद पर रह चुके थे. मलिक ने जम्मू-कश्मीर के अंतिम पूर्णकालिक राज्यपाल के रूप में काम किया. वे अपने स्पष्टवादी और बेबाक बयानों के लिए भी खासे चर्चित रहे.

यह भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर: पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला आतंकवाद को लेकर ये क्या बोल गए? बयान पर विवाद होना तय

Satyapal Malik के निधन से शोक की लहर

सत्यपाल मलिक के निधन की खबर फैलते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई. कई प्रमुख नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया.

दुष्यंत चौटाला ने जताया दुख

हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सत्यपाल मलिक के निधन पर दुख जताते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ जननेता सत्यपाल मलिक के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. वे हमेशा जनहित की बात निर्भीकता से रखते रहे. जननायक जनता पार्टी उनकी बेबाक राजनीति, किसान हितैषी सोच और सार्वजनिक जीवन में सादगी को सादर नमन करती है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read