Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

गुजरात: नकली नोट छापने के आरोप में 4 गिरफ्तार, भारतीय रुपया नहीं इस देश की छाप रहे थे करेंसी

गुजरात की अहमदाबाद सिटी पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) ने बीते 28 नवंबर को इन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से प्रिंटिंग मशीन और अन्य ऐसे उपकरण बरामद किए, जिनकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये है.

(प्रतीकात्मक तस्वीर: Pixabay)

गुजरात में 4 लोगों को नकली नोट छापने के आरोप में गिरफ्तार किया है. हैरानी की बात ये है कि ये लोग भारतीय रुपया नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की छपाई कर रहे थे. उनके पास से नोट छापने के उपकरण भी जब्त किए गए हैं. अहमदाबाद सिटी पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने गुरुवार (28 नवंबर) को इन लोगों को गिरफ्तार किया है.

टीम ने सबसे पहले 24 वर्षीय मजदूर रौनक राठौड़ को 119 नकली ऑस्ट्रेलियाई 50 डॉलर के नोट बदलने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ के दौरान उसने बतया कि उसे नकली नोट 24 वर्षीय खुश पटेल से मिले थे. खुश पटेल को भी गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी निशानदेही के बाद पुलिस को कथित मास्टरमाइंड 36 वर्षीय मौलिक पटेल का पता चला, जो एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी है.

ये चीजें हुईं बरामद

एसओजी ने पाया कि मौलिक पटेल 20 वर्षीय छात्र ध्रुव देसाई के साथ मिलकर अहमदाबाद के वटवा इलाके में एक कारखाने में नकली ऑस्ट्रेलियाई डॉलर छापने का काम करता था. उन्होंने 50 डॉलर के 32 तैयार नकली नोट और 18 आंशिक रूप से छपे हुए नोट बरामद किए. इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.


ये भी पढ़ें: पोर्नोग्राफी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, Raj Kundra के आवासों और दफ्तरों पर छापेमारी


गिरोह के पास से 9 लाख रुपये की कीमत की एक हाई-एंड प्रिंटिंग मशीन, एक डेस्कटॉप कंप्यूटर और एक लैपटॉप बरामद किया गया. गिरोह ने नकली नोट छापने के लिए विशेष प्लास्टिक शीट और अन्य सामग्रियों का इस्तेमाल किया था.

नोट पर अनुपम खेर की तस्वीर

जब्त की गई वस्तुओं की कुल कीमत 11,92,500 रुपये है, जिसमें 2,10,000 रुपये मूल्य के सात मोबाइल फोन और 16,500 रुपये की भारतीय मुद्रा शामिल है. पुलिस ने नकली मुद्रा के लिए टेम्पलेट के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली असली मुद्रा भी बरामद की.

मालूम हो कि पिछले महीने नवरंगपुरा इलाके में एक सर्राफा व्यापारी से 500 रुपये के नकली नोटों की ठगी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था. नकली नोटों में महात्मा गांधी की तस्वीर की जगह बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की तस्वीर छपी थी. यह घोटाला 2,100 ग्राम सोने के सौदे के तहत हुआ जिसकी कीमत 1.6 करोड़ रुपये थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital