Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Punjab: कनाडा में गैंगस्टर की हत्या, पंजाब में Red Alert, गोल्डी बराड़ के गुर्गों के 1000 ठिकानों पर पुलिस ने मारी रेड

Red alert in Punjab: पंजाब के एडीजीपी (ADGP) अर्पित शुक्ला ने बताया कि गोल्डी बरार के खिलाफ हम काम कर रहे हैं और उसके 1000 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की जा रही है और सभी वरिष्ठ अधिकारी इसको देख रहे हैं.

पंजाब में पुलिस की छापेमारी

Gangster Goldie Brar: कनाडा के विनीपेग शहर में गैंगस्टर और खालिस्तानी समर्थक गैंगस्टर सुखदुल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की हत्या के बाद पंजाब में माहौल तनावपूर्ण हो सकता है. कनाडा हत्याकांड की गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग ने जिम्मेदारी ली है. इसके बाद से पंजाब में पुलिस अलर्ट मोड पर है. पंजाब के एडीजीपी (ADGP) अर्पित शुक्ला ने बताया है कि गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनुके की हत्या के बाद जैसे हालात कनाडा में बने हुए हैं, उसे देखते हुए पंजाब में रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, दूसरी तरफ गोल्डी बराड़ के गुर्गों को पकड़ने के लिए भी पंजाब पुलिस की छापेमारी कर रही है.

अर्पित शुक्ला ने आगे कहा कि गोल्डी बरार के खिलाफ हम काम कर रहे हैं और उसके 1000 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की जा रही है और सभी वरिष्ठ अधिकारी इसको देख रहे हैं. सूचीबद्ध गैंगस्टरों के खिलाफ कानूनी प्रक्रियाएं चल रही हैं.

गैगस्टार बराड़ के गुर्गो के हजार ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब पुलिस ने एक्शन लेते हुए कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए गुरुवार सुबह ही कई जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, इसके लिए प्रदेश में विशेष अभियान सुबह करीब सात बजे शुरू किया गया और अभी तक यह सिलसिला जा रही है. पुलिस द्वारा गोल्डी बराड़ के गुर्गों के 1000 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पंजाब पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी इस अभियान का हिस्सा हैं. यह पूरा ऑपरेशन गुप्त रूप से चलाया जा रहा है. गैगस्टर गोल्डी बराड़ और उसके गुर्गों को पकड़ने को पंजाब पुलिस ने मेगा मिशन चलाया हुआ है. सुत्रों के मुताबिक, अभी तक फिरोजपुर, मोगा, तरनतारन और अमृतसर ग्रामीण जिलों में छापेमारी चल रही है और यह आगे भी जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें-  Iran: ईरान में हिजाब न पहनना महिलाओं को पड़ेगा महंगा, टाइट कपड़ों पर बैन, 10 साल की हो सकती है सजा

कौन था खालिस्तानी गैंगस्टर सुखदुल सिंह उर्फ सुक्खा

कानाडा में मारा गया खालिस्तानी गैंगस्टर सुखदुल सिंह उर्फ सुक्खा पंजाब के सर्वाधिक वांछित अपराधियों में से एक था. वो सुरक्षा एजेंसी एनआईए की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल था और गिरफ्तारी के डर से वह पंजाब छोड़कर कनाडा भाग गया. उस पर आरोप थे कि वह खालिस्तानी आतंकियों की मदद करता था. वह पंजाब के मोगा जिले का रहने वाला था. साल 2017 में वह कनाडा पहुंचा था. उसे आतंकी अर्शदीप सिंह का करीबी माना जाता है. बता दें कि हाल ही में 20 सितंबर को NIA ने अर्श डल्ला गैंग पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.

https://youtu.be/zFPldIx1LQs?si=0ljKYcKB2JHm8tql

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital