Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

तिहाड़ जेल में चाकूओं से गोदकर गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की हत्या, गैंगवार में 5 कैदी घायल, रोहित चौधरी गैंग के गुर्गों से हुआ था झगड़ा

Delhi: मिली जानकारी के अनुसार चाकुओं से गोदकर प्रिंस तेवतिया की हत्या कर दी गई है. घटना शाम 5 बजे की बताई जा रही है. प्रिंस को लारेंस विश्नोई का करीबी माना जाता था.

Prince Tewatia

गैंग्स्टर प्रिंस तेवतिया

Delhi: गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की तिहाड़ जेल के भीतर हत्या कर दी गई है. प्रिंस को लारेंस विश्नोई का करीबी माना जाता था. मिली जानकारी के अनुसार चाकुओं से गोदकर प्रिंस तेवतिया की हत्या कर दी गई है. घटना शाम 5 बजे की बताई जा रही है. वहीं इस गैंगवार में 5 कैदी घायल हो गए हैं.

दिल्ली पुलिस के अनुसार जेल में आज हुए गैंगवार में गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया पर चाकुओं से हमला किया गया है. तेवतिया के शरीर पर 5-7 बार चाकुओं से वार किया गया था. वहीं घटना के बाद दिल्ली पुलिस की टीम तिहाड़ जेल पहुंचकर इस मामले की जांच में कर रही है. गैंगवार में घायल अन्य कैदियों का इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़ें: Asam: असम के मेगा बिहू उत्सव में पीएम मोदी हुए शामिल, 11000 कलाकारों ने किया परफॉर्म

रोहित चौधरी गैंग पर लगा आरोप

तिहाड़ जेल के जेल नंबर 3 में बदमाशों के बीच हुए चाकूबाजी में प्रिंस तेवतिया की हत्या कर दी गई है. वहीं मिली जानकारी के अनुसार इस हत्या का आरोप रोहित चौधरी गैंग पर लगा है. मृतक प्रिंस तेवतिया के शव को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया. पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम 5:10 बजे के करीब पुलिस को जेल नंबर 3 में गैंगस्टर के बीच गैंगवार की सूचना मिली थी. हरि नगर थाना पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

पिछले साल ही पुलिस ने किया था गिरफ्तार

गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया को दिल्ली पुलिस ने पिछले साल 2022 में ही दिसंबर के महीने में गिरफ्तार किया था. उस पर 16 गंभीर आरोपों में मुकदमे दर्ज हैं. उस पर फॉर्च्यूनर गाड़ी लूटने का आरोप था. पुलिस ने जब इस गैंगस्टर को गिरफ्तार किया था तो उसके पास से भारी संख्या में हथियार बरामद हुए थे. पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि प्रिंस वह एक बड़े गैंगवॉर को अंजाम देने की फिराक में था. प्रिंस तेवतिया की उम्र महज 30 साल बताई जा रही है. 2010 के बाद से यह लगातार कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा था. वहीं तिहाड़ जेल में हुए इस गैंगवॉर की वारदात के बाद से सुरक्षित माने जाने वाले तिहाड़ जेल की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा हो गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital