Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गौतम अडानी का बिहार दौरा: 700 करोड़ की सौगात, आंखों की रोशनी से विकास की नई किरण

Gautam Adani Bihar Investment: गौतम अदाणी ने पटना दौरे में बिहार के लिए 700 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की घोषणा की. अदाणी ग्रुप ने आधारभूत ढांचा, ऊर्जा और स्वास्थ्य योजनाओं पर जोर देते हुए ‘ACE’ नेत्र रोग केंद्र और ‘ATOM’ ट्रेनिंग सेंटर की शुरुआत की.

Gautam Adani Bihar Investment: पटना पहुंचे अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश की घोषणा की. बातचीत में ऊर्जा, आधारभूत ढांचा और विकास योजनाओं पर खास जोर दिया गया. अदाणी ने कहा कि बिहार की अर्थव्यवस्था में अपार संभावनाएं हैं और ग्रुप यहां रोजगार व सामाजिक पहल के जरिए योगदान देगा.

सोशल मीडिया पर संदेश

बैठक के बाद अदाणी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस चर्चा ने बिहार के उज्ज्वल भविष्य पर भरोसा और मजबूत किया है. उन्होंने कहा कि ग्रुप राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी करेगा और बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ सामाजिक कल्याण को भी प्राथमिकता देगा.

स्वास्थ्य क्षेत्र में नई पहल

दौरे के दौरान अदाणी ने ‘ACE – अदाणी सेंटर फॉर आई डिजीज़’ की शुरुआत की. यह केंद्र अखंड ज्योति अस्पताल और अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से चलाया जाएगा. इसका मकसद है कि बिहार समेत देशभर में ज़रूरतमंद लोगों को सस्ती और सुलभ आंखों का इलाज मिल सके.

ट्रेनिंग सेंटर का एलान

इसके साथ ही ‘ATOM – अदाणी ट्रेनिंग सेंटर फॉर ऑप्थैल्मिक मेडिसिन’ भी लॉन्च किया गया. यहां नई पीढ़ी के नेत्र विशेषज्ञों और महिला स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा. अदाणी ने कहा कि आंखों की रोशनी लौटाना सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और उम्मीद लौटाने का काम है.

ये भी पढ़ें-

सामाजिक संस्थाओं की सराहना

गौतम अदाणी ने अपने दौरे में गायत्री परिवार और अखंड ज्योति संस्थान के सामाजिक कार्यों की तारीफ की. उन्होंने स्वास्थ्य और कल्याण योजनाओं के लिए 700 करोड़ रुपये से अधिक निवेश का ऐलान किया. अदाणी ने कहा कि यह पहल मानवीय सेवा और समावेशी स्वास्थ्य व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital