Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ghaziabad: छात्राओं ने खून से लिखा CM योगी को पत्र, अखिलेश ने कसा तंज, आरोपी गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

गाजियाबाद के एक विद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपित प्रधानाचार्य डॉ. राजीव पांडेय को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है.

सीएम योगी आदित्यनाथ

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से कुछ छात्राओं द्वारा खून से लिखा पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस पत्र को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं. इसी के साथ योगी सरकार पर तंज कसा है. लेटर में छात्राओं ने प्रिंसिपल द्वारा की जा रही छेड़छाड़ का जिक्र किया है और आरोप लगाया है कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने के बजाए उल्टा पीड़ित के परिवार को ही डांट रही है. इसी को लेकर अखिलेश ने योगी सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि योगी सरकार बहन-बेटियों की रक्षा करना सरकार सुनिश्चित करे.

अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि “गाजियाबाद की छात्राओं ने मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखकर प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ की जो FIR कराई थी उस पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई.” इसी के साथ आगे लिखा है कि,” छात्राओं का ये भी आरोप है कि एक पुलिस अफसर ने उन्हें डांटा, धमकाया और 4 घंटे थाने पर बैठाए रखा. इस गंभीर विषय की तुरंत जाँच हो. बहन-बेटियों की रक्षा सरकार सुनिश्चित करे.”

जानें क्या है मामला

मीडिया सूत्रों के मुताबिक वेव सिटी क्षेत्र के एक विद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. छात्राओं ने प्रधानाचार्य डॉ. राजीव पांडेय पर छेड़छाड़ करने और परेशान करने का आरोप लगाया है तो वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपित को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में पीड़ित छात्राओं ने सोमवार को खून से पत्र लिखा था और सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई थी.पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी और प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. 22 अगस्त को विद्यालय पहुंचकर छात्राओं के परिजनों ने प्रधानाचार्य की पिटाई भी की थी. बता दें कि इस पूरे मामले में सुशील यादव ने प्रधानाचार्य के खिलाफ केस दर्ज कराया था जबकि प्रधानाचार्य ने स्थानीय पार्षद प्रमोश यादव, अनिल यादव, सुनील यादव, दो गार्ड समेत 60 अज्ञात के केस दर्ज कराया था.

प्रिंसिपल पर लगी पॉक्सो की धारा

एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि, दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया था. जांच के आधार पर धारा बढ़ाकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि इस मामले में पुलिस ने पहले छेड़छाड़ और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन अब जांच के बाद पुलिस ने मामले में पॉक्सो की धारा बढ़ाकर प्रधानाचार्य के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. छात्राओं ने छेड़छाड़ करने का आरोप प्रिंसिपल पर लगाया था और बताया था कि प्रिंसिपल तमाम बहाने से छात्राओं को कार्यालय में बुलाता है और अश्लील हरकतें करता है.

छात्राओं ने ये लिखा है पत्र में

पीड़ित छात्राओं ने खून से पत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बाबा जी कहते हुए सम्बोधित करते हुए लिखा है कि वे सभी एक स्कूल में पढ़ती हैं और राजीव पाण्डेय प्राधानाचार्य लड़कियों को ऑफिस में किसी न किसी बहाने से बुलाता है और उनके साथ गलत हरकतें करता है. इसी के साथ धमकी देता है कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो वह हमें बर्बाद कर देगा. इसी डर से लड़कियां चुप हैं. आप हमारी मदद करें. साथ ही लेटर में छात्राओं ने सारी घटना का जिक्र भी किया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital