Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

EPFO News: प्राइवेट से लेकर सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, PF पर बढ़ गया इतना फीसदी ब्याज

Employee Provident Fund EPFO: भारत सरकार के एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने देश के 6 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को खुशखबरी दी है. वित्त वर्ष 2022-23 के लिए प्रोविडेंट फंड (PF) अकाउंट पर 8.15% ब्याज को मंजूरी दी गई है, यहां समझें PF पर अब कितना ज्यादा मिलेगा ब्याज..

PF Interest Rate 2023 Update: देश के प्राइवेट से लेकर सरकारी कर्मचारियों तक के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए प्रोविडेंट फंड (PF) अकाउंट पर 8.15% ब्याज को मंजूरी दे दी है. देश के एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने मार्च में ब्याज दरें 0.05% बढ़ाने की सिफारिश की थी. अब EPFO ने 24 जुलाई (सोमवार) को इसका ऑर्डर जारी कर दिया है.

PF पर बढ़ाए गए ब्‍याज को ऐसे समझ सकते हैं कि यदि आपके 1 लाख रुपए जमा हैं तो इस पर साल में 8,150 रुपए का ब्याज (PF Interest) मिलेगा. बता दें कि देश के 6 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी PF के दायरे में आते हैं. EPFO एक्ट के तहत कर्मचारी की बेसिक सैलरी प्लस DA का 12% PF अकाउंट में जाता है. नियम के तहत कंपनी भी कर्मचारी की बेसिक सैलरी प्लस DA का 12% कॉन्ट्रीब्यूट करती है. कंपनी के 12% कॉन्ट्रीब्यूशन में से 3.67% PF अकाउंट में जाता है और बाकी 8.33% पेंशन स्कीम में जाता है. ये आदेश हर कंपनी पर लागू होता है.

सरकार ने 2022-2023 के लिए 0.05% बढ़ाया PF
एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने 24 जुलाई को ब्याज दरों से जुड़ा नया सर्कुलर जारी किया है. इस सर्कुलर के मुताबिक, सरकार ने 2022-2023 के लिए PF का ब्‍याज दर 0.05% बढ़ाया है. मान लीजिए आपके PF अकाउंट में 31 मार्च 2023 तक कुल 5 लाख रुपये जमा हैं. ऐसे में अगर आपको 8.10% की दर से ब्याज मिलता तो 5 लाख पर 40,500 रुपए ब्याज के रूप में मिलते, लेकिन अब ब्याज दर को बढ़ाकर 8.15% करने के बाद आपको 40,750 रुपए मिलेंगे. इस तरह आपको 250 रुपये का फायदा हो रहा है.

यह भी पढ़ें: 78 साल के हुए Wipro के मालिक अजीम प्रेमजी, एक साल में करते हैं 484 करोड़ रुपये का दान, पिता को पाकिस्तान में वित्र मंत्री बनने का था ऑफर, ठुकरा दिया

वर्ष 1952 में 3% ब्याज से हुई थी शुरुआत
एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने 1952 में PF पर ब्याज दर 3% रखी थी. उसके बाद 1972 में पहली बार यह 6% के ऊपर पहुंची. 1989 से 1999 के दौरान PF पर 12% ब्याज मिलता था। इसके बाद ब्याज दर में गिरावट आनी शुरू हो गई. अब यह एक बार फिर बढ़ा दी गई है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital