Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Greater Noida: कच्चे नारियल के ऊपर नाली का पानी छिड़क रहा था दुकानदार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, Video Viral

थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि, सोशल मीडिया के माध्यम से उनको एक वीडियो मिला था. इसी के बाद इस मामले में कार्रवाई की गई है.

फोटो सोशल मीडिया

Greater Noida: हम बाजार में किसी चीज को अपनी सेहत व स्वास्थ्य के लाभ के लिए खाते हैं लेकिन इन सामानों को बेचने वालों को जरा भी लोगों के स्वाथ्य की चिंता नहीं है. दरअसल ग्रेटर नोएडा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक ठेले वाला कच्चे नारियल पर नाली के पानी का छिड़काव कर रहा है. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नोएडा पुलिस ने इस सम्बंध में ये कार्रवाई की है.

यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के श्रीराधा कृष्णा स्काई गार्डन सोसायटी के पास का है. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि नारियल पानी बेचने वाला शख्स नाली से पानी निकाल कर लाता है और लोगों को जो नारियल वह बेच रहा है, उस पर पानी को डाल देता है. उसकी इस हरकत का वीडियो दूर बैठे लोगों ने बना लिया और फिर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस तक पहुंचने में देर नहीं लगी और लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले इस शख्स पर कार्रवाई कर दी. जानकारी सामने आ रही है कि बिसरख पुलिस ने नारियल पानी बेचने वाले को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम समीर है और वो मूलरूप से बरेली का रहने वाला है.

ये भी पढ़ें- Jalaun: रेप पीड़िता के पिता की आत्महत्या मामले में SP ने की बड़ी कार्रवाई, SHO और दारोगा निलंबित, परिजनों ने कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

पूरी घटना के बारे में थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि, सोशल मीडिया के माध्यम से उनको एक वीडियो मिला था, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि नाली के पानी का उपयोग नारियल पर छिड़काव के लिए किया जा रहा था. उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में उनको शिकायत ट्विटर के माध्यम से मिली थी. इसी के बाद इस मामले में कार्रवाई करते हुए नारियल पानी बेचने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. उसने अपना नाम समीर बताया है. अगर कोई और भी इसी तरह से लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करता मिला तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital